Muzaffarnagar News: चीनी मिल तितावी द्वारा संचालित गन्ना क्रयकेन्द्र पिन्ना का किया निरीक्षण
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा चीनी मिल तितावी द्वारा संचालित गन्ना क्रयकेन्द्र पिन्ना तृतीय का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी द्वारा चीनी मिल तितावी द्वारा संचालित गन्ना क्रयकेन्द्र पिन्ना तृतीय का औचक निरीक्षण श्री भीम कुशवाहा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के साथ किया। क्रयकेन्द्र पर गन्ना तौल कार्य, तौल की गई पर्चियां देखी गयी।
क्रयकेन्द्र पर स्थापित कांटे की जांच उपलब्ध मानक बांट से की गई, जांच में कांटा सही वजन प्रदर्शित करते पाया गया। क्रयकेन्द्र पर श्री रामबीर सिंह द्वारा तौल कार्य किया जा रहा था, जबकि लाटरी से तैनात तौल लिपिक विकुल कुमार को होना चाहिए था।
चीनी मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना मूल्य पर्चियों पर गन्ने की राज्य परामर्शित दर व गन्ना मूल्य का अंकन किया गया है, किंतु एक शर्त भी लिखा गया है, जो विधिक रूप से उचित नहीं है। क्रयकेन्द्र पर पाई गई अनियमितताओं का उल्लेख निरीक्षण पंजिका में करते हुए चीनी मिल के अध्यासी को निर्देश दे दिया गया है।
कांटे की जांच
मुजफ्फरनगर। सचिव रोहाना कला द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कला में चीनी मिल खाईखेड़ी के दधेडू चतुर्थ एवं दधेडू द्वितीय कांटे की जांच की गयी।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार गन्ना सचिव रोहाना एस०पी० सिंह द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कला में चीनी मिल खाईखेड़ी के दधेडू चतुर्थ एवं दधेडू द्वितीय कांटे की औचक जांच की गई। तथा जांच के दौरान कांटे की स्थिति सही पायी गयी।

