Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिरों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दौराने पुलिस मुठभेड़ ०३ शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से करीब ३.३६ लाख रुपये कीमत की ३५ पेटी (कुल ४२० बोतल) अग्रेजी शराब मैक डबल नं० ०१ पंजाब मार्का, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०२ नाजायज चाकू व घटना में प्रयुक्त ०१ क्रेटा गाड़ी बरामद की।

जनपद में अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली व थाना प्रभारी मंसूरपुर के कुशल नेतृत्व में रात्रि को दौराने चेकिंग थाना मन्सूरपुर पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुढभेड़ में ०२ शातिर अवैध शराब तस्कर अभियुक्तगण को ग्राम नरा-अजमतगढ से जौहरा रेलवे अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से ३५ पेटी (कुल ४२० बोतल) अग्रेजी शराब मैक डबल नं० ०१ पंजाब मार्का, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०२ नाजायज चाकू व घटना में प्रयुक्त ०१ क्रेटा गाड़ी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण लोकेश भारद्वाज पुत्र ओमप्रकाश निवासी ब्राह्मण मोहल्ला गांव घोगा भवाना थाना नरैला नई दिल्ली, जयदीप उर्फ अंकित पुत्र सतबीर निवासी गांव बरहाना थाना दुजाना जिला झज्जर हरियाणा, दिनेश पुत्र सुन्दर सिंह निवासी गांव बरहाना थाना दुजाना जिला झज्जर, हरियाणा।

पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग यह शराब हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में खरीद कर आगामी नगर निकाय निर्वाचन में जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ व आसपास के जनपदों में महंगे दामों में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते थे। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

जिसके कब्जे से ३५ पेटी (कुल ४२० बोतल) अग्रेजी शराब मैक डबल नं० ०१ पंजाब मार्का(कीमत करीब ३.३६ लाख रुपये।), ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०२ नाजायज चाकू, घटना में प्रयुक्त ०१ क्रेटा गाड़ी बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में. उ०नि० अखिल चौधरी, हे०का० शिवम त्यागी, का० विकास कुमार, प्रशान्त सिरोही, चन्द्रवीर सिंह, मोहित शर्मा, रविंद्र सिंह थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =