Muzaffarnagar News: खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वाराखाटू श्याम जी की भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली गई जिसमें समिति द्वारा५१०० निशान का संकल्प लिया गया था लेकिन बाबा श्याम की कृपा से निशान की संख्या उससे कहीं ज्यादा हो गई
निशान यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जी, भाजपा नेता अचिंत मित्तल जी एवं अंकुर दुआ उपस्थित रहे
मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने एवं अंकुर दुआ जी ने शिव चौक से नंगे पाव निशान उठाकर पैदल चलते हुए सामान्य प्रेमी की तरह गणपति खाटू श्याम मंदिर में बाबा को निशानअर्पण किया पहले शिव चौक पर बाबा श्याम की आरती की गयी उसके बाद यात्रा प्रारंभ की गई यात्रा में डीजे के साथ साथ ढोल में नासिक ढोल भी थे
भक्तों ने यात्रा का खूब पुष्प वर्षा कर स्वागत किया नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर गुलाल उड़ाया गया आज की यह निशान यात्रा खाटू श्याम जी के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी निशान यात्रा बन गई
समिति में से मनीष अग्रवाल ,संदीप गर्ग ,अचिन सागर गर्ग, जय भगवान बंसल, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग ,विकास अग्रवाल, रिंकू बंसल, राजकुमार, अचिन जिंदल, दीपांशु गर्ग नरेंद्र गर्ग शरद सिंगल, अंशुल सागर गर्ग, अभिषेक जैन ,रोहित गर्ग एवं युवा सदस्यों में श्रेय मित्तल राघव मित्तल,अभिषेक अग्रवाल,अभिषेक तायल,शुभम गुप्ता,हर्षित अग्रवाल,अर्पित सिंगल,सावन,अनिल गर्ग,प्रिंस चावल,विपुल अग्रवाल,निक्की,गट्टू,अनुराग,अंशुल मित्तल,प्रदीप जैन,शिवम कश्यप,अनिकेत,लोकेश जी,अंकुर अग्रवाल,हर्ष गर्ग,कृष्णा गर्ग,मिथलेश मित्तल,पूनम चाहल,नीलम गर्ग,वैष्णवी मित्तल,अर्नित गर्ग,केशव गर्ग,वासु गर्ग आदि उपस्थित रहे।

