उत्तर प्रदेश

Lucknow News: Abbas Ansari पर शिकंजा, चार और धाराओं में मुकदमा दर्ज

Lucknow News:  मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक पुत्र Abbas Ansari पर यूपी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस के खिलाफ जनता को बरगलाते नजर आए नवनिर्वाचित सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी पर पुलिस ने चार और धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

उन पर पहले ही चुनाव प्रचार के दौरान दो मुकदमे दर्ज थे। चुनाव आयोग (Election Commission) ने उस दौरान उन्हें चुनाव प्रचार करने से भी रोक दिया था।UP Election 2022  में अपने पिता के गढ़ मऊ सदर सीट (Mau Sadar Seat) से सुभासपा (SBSP) के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरें अब्बास अंसारी ने थाना कोतवाली के पहाड़पुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषण में कहते हुए पाए गए थे कि उनकी बात सपा मुखिया अखिलेश यादव से हो गई है और सरकार बनने के बाद अधिकारियों के छह महीने तक ट्रांसफर रोक दिए जाएंगे, पहले उनका हिसाब किताब किया जाएगा।

इस मामले में चुनाव आय़ोग ने संज्ञान लेते हुए अंसारी के ऊपर 24 घंटे चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने के साथ साथ उनके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। उस दौरान पुलिस ने उनपर 171 H और 506 IPC की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। अब चार और धाराएं 186, 189, 153 A और 120B बढ़ाई गईं हैं।

मऊ सदर सीट से फिलहाल जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी लगातार चार बार से विधायक का चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार उनके बेटे अब्बास अंसारी ने सुभासपा से चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के अशोक सिंह को 38 हजार से अधिक मतों से चुनाव हराया था।

अब्बास को कुल वोट 124691 मिले, जबकि अशोक सिंह को 86575 वोट मिले। अब्बास पिछले बार भी घोसी सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 13 =