Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वहलना की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन किया

मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वहलना की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए आज नामांकन का काम शुरू हुआ। मंदिर परिसर में चले नामांकन में राजेश जैन ने अध्यक्ष तथा राज कुमार जैन ने महामंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। कार्यकारिणी के २१ पदों पर आज २२ नामांकन आए।

इनमें महामंत्री पद पर एक व्यक्ति ने बिना प्रस्तावक नामांकन कर सर्वसम्मत चुनाव में बाधा डालने की कोशिश की। हालांकि इस नामांकन के साथ प्रस्तावक व अनुमोदक ना होने के कारण इस पर आपत्ति दर्ज की गई।

इसके बाद माना जा रहा है कि महामंत्री पद पर राजकुमार जैन नावला वालों का कब्जा बरकरार रहने की उम्मीद है। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वहलना की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए जहां एकमात्र राजेश जैन ने नामांकन किया

वहीं महामंत्री पद के लिए राजकुमार जैन के मुकाबले में राहुल जैन ने नामांकन कर निर्विरोध निर्वाचन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हालांकि उसके नामांकन में कोई प्रस्तावक नहीं था। इसके अलावा संरक्षक पद पर नरेंद्र जैन नावला वाले, संजय जैन जैन मिलन और वीरेंद्र जैन सलावा वाले ने नामांकन किया।

उपाध्यक्ष पद पर पंकज जैन गांधी टैंट व संजय जैन प्रेम विहार के नामांकन आए। कोषाध्यक्ष पद पर अजय जैन सीए ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर अशोक जैन सर्राफ, अभय जैन कवाल, विजय जैन, निशांक जैन, मनोज जैन एलली, मनोज जैन कोयला वाले, सुभाष जैन, मनीष जैन शाहपुर, गौरव जैन, आशीष जैन, अभय जैन ने नामांकन किए। महामंत्री पद को छोडकर सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी सुगंध जैन एडवोकेट व निपुण जैन एडवोकेट की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 11 =