खेल जगत

IND vs SL: डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन बुमराह-शमी का शानदार प्रदर्शन

IND vs SL: बैंगलोर में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेल जा रहा है. श्रीलंका ने डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकासन पर 86 रन बनाए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की. जबकि इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में ऑलआउट होने तक 252 रन बनाए थे. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 92 रनों की शानदार पारी खेली थी.

श्रीलंका के लिए पहली पारी में कुसल मेंडिस और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ओपनिंग करने आए. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहला विकेट दिलाया और मेंडिस को महज 2 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया.

कप्तान करुणारत्ने भी महज 4 रन बनाकर चलते बने. नंबर 3 पर बैटिंग करने आए लाहिरू थिरिमाने भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. उन्होंने 6 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए. थिरिमाने को भी बुमराह ने आउट किया. 

मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने आए धनंजया डि सिल्वा भी कुछ खास नहीं कर सके. वे 24 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाकर आउट हो गए. चरिथ असलंका महज 5 रन बनाकर आउट हो गए. एंजेलो मैथ्यूज ने उपयोगी पारी खेली. उन्होंने 85 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए. मैथ्यूज की इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 7 ओवरों में महज 15 रन देकर 3 विकेट झटके. बुमराह ने 3 मेडन ओवर भी निकाले. अक्षर पटेल ने 5 ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट लिया. रविचंद्रन अश्विन ने 6 ओवरों में 16 रन दिए और एक मेडन ओवर निकाला.

इससे पहले भारत ने पहली पारी में ऑलआउट होने तक 252 रन बनाए. टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने 92 रनों की उपयोगी पारी खेली. अय्यर ने 98 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के भी लगाए. जबकि ऋषभ पंत ने 39 रनों का अहम योगदान दिया. पंत ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके भी लगाए. हनुमा विहारी 31 रन बनाकर आउट हुए. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =