Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रोडवेज के समीप स्थित श्री गुरूद्वारे में लंगर का हुआ आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। गुरू गोविंद सिंह जी महारज के 356 वें प्रकाश पर्व पर रोडवेज के समीप स्थित श्री गुरूद्वारे में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कविता पढ़ी इसके बाद रागी जत्थे ने भी कविता गाई। अमृतसर से पधारे ग्रंथी सरदार जसवंत सिंह ने गुरू गोविंद सिंह महाराज के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने लंगर छखा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप आदि मौजूद रहे। जिनका श्री गुरूद्वारा कमैटी की ओर से पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स. सुखदर्शन सिंह बेदी, स. हंसराजनागपाल, धनप्रीत चेन्नी बेदी, स. अमरजीत सिंह सिडाना, सन्नी बेदी आदि अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

पोस्टर चिपका किया चुनाव का बहिष्कार

मुजफ्फरनगर। धनगर समाज के लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर चिपका कर विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला जसवंत पुरी निवासी धनगर समाज के लोगो ने प्रमाण पत्र की मांग को लेकर विरोध स्वरूप अपने घरो के बाहर पोस्टर लगाकर विरोध व्यक्त किया।

बताया जाता है कि इस दौरान कालोनी निवासी धनगर समाज के करीब डेढ सौ घरो में धनगर प्रमाण पत्र नही तो वोट नही के पोस्टर चस्पा कर नाराजगी जाहिर की तथा नारेबाजी की।

 

राजस्थान में कला शिक्षक को मिला कला रत्न सम्मान

मुजफ्फरनगर। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता प्रवीण सैनी को गत ३१ दिसम्बर २०२१ को १५ वे राष्ट्रीय कला पर्व क्रेयास टोंक राजस्थान में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान से नवाजा गया जिसमें प्रवीण सैनी द्वारा सप्तऋषि विषय पर कलाकृति का चित्रांकन किया गया है

इन्होंने सप्तऋषि विषय को एक्रेलिक कलर से कैनवास पर चित्रित किया इस अलौकिक कृति को भारतीय समसामयिक कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय कला पर्व आयोजन समिति टोंक राजस्थान द्वारा इनको विशिष्ट पुरस्कार से गौरवान्वित किया गया आयोजक मंडल अतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी टोंक के तत्वधान द्वारा कार्यक्रम के संयोजन डॉक्टर हनुमान सिंह खरेड़ा ने प्रवीण कुमार सैनी को राष्ट्रीय कला रत्न एवार्ड दिया । इस अवसर ठाणे मुंबई के शरद तावड़े जोधपुर के डर हरसिंह भाठी ,राजस्थान कला आंदोलन के संयोजक महेश गुर्जर इत्यादि रहे।

ज्ञात हो कि प्रवीण सैनी जीउत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के वर्तमान सदस्य भी हैं वह मुजफ्फरनगर की महान कला विभूति हैं

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =