Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, शिकायतों को प्राथमिकता पर सुना जाएः जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, आबकारी अपराधों के नियन्त्रण हेतु मारे गये छापों का विवरण, कृषि प्रकोष्ठ द्वारा न्यायालय भेजे गये मामले, खाद्य अप मिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, श्रम विभाग से सम्बन्धित विवरण पत्र, प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, अवैध खननध्परिवहनध्भण्डारण के विरूद्ध कृत कार्यवाही का विवरण, विधिक माप विज्ञान (बाट तथा माप) विभाग से सम्बन्धित विवरण आदि पर चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से सुना जाए, महिलाओं एवं बालकों से संबंधित केस में मजबूती से पैरवी होनी चाहिए एवं इस प्रकार के कोई भी केस लंबित नहीं होने चाहिए।
अभियोजन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में पॉस्को के मामलों में ९० प्रतिशत मुकदमों का निस्तारण करा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया की गुंडा एक्ट इत्यादि मुकदमों में गवाहों को मौके पर बुलाने के संबंध में थाना अध्यक्ष से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

यदि किसी थाने से सहयोग नहीं मिलता है तो एसपी क्राइम नोडल अधिकारी से संपर्क कर मुकदमे की पैरवी मजबूती से कराई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, एस. पी. यातायात कुलदीप सिंह सहित सभी सम्बन्धित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =