Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विश्व हिंदू परिषद ने कार्यवाही की मांग की

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू परिषद ने पडौसियों पर हमला कर घायल व मकान में तोडफोड करने के आरोपी के परिजनों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि विगत 14 फरवरी को घर के सामने गाड़ी खडी करने से रोकने पर सुभाषनगर निवासी एक पुलिसकर्मी के परिजनों ने पडौसी परिवार पर हमला कर महिलाओं व परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए घर में तोडफोड की थी।

मामले की शिकायत पुलिस से की गयी थी लेकिन मामला पुलिसकर्मी से जुडा होने के चलते पुलिस ने कार्यवाही नहीं की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पुलिसकर्मी के परिजनों का बचाव करते हुए अन्य नामजद आरोपी ताज व नाज को जेल भेज दिया था और अफजाल के परिजनों का गुपचुप शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

जिससे उन्हे साथ के साथ जमानत मिल गयी। पुलिस की इस कार्यप्रणाली के विरूद्ध विश्वहिंदू परिषद के लोगों ने आज एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

एसपी सिटी के ज्ञापन देने वालो में राधेश्याम विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह जिला प्रचार प्रमुख, नगर उपाध्यक्ष विक्रांत खटीक, मनोज मोघा, विवेक शास्त्री,आशीष जैन, अनिल धमेजा, विजय वर्मा, रमेश साईं तेजवीर सिंह, अंकित अप्पल,बाल बहादुर ,पवन छाबड़ा, प्रेमी छाबड़ा ,दिनेश पुंडीर, दीपक नारंग,अखिल कुमार सत्यम शर्मा, विशाल पाल ,बॉर्बी राजपूत, विशाल लोधी, मिंटू चौधरी , कपिल पाल, सन्नी कुमार शुभंकर, निशांत मित्तल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 9 =