Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनिल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार श्री चवन प्रकाश , माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से जिला कारागार मुजफ्फरनगर में पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक तथा पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया

इसी क्रम में बंदियों के हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में अनिल कुमार, अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर, के द्वारा उपस्थित बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा कहा कि बंदी अपने अधिकारो के प्रति जागरूक हो।

तत्पश्चात ग्राम शेरनगर के पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में उपस्थित महिलाओं एवम् पुरूषों को उनके अधिकारों की विधिक जानकारी दी गयी। शिविर एस0डी0 एम0 सदर, पी0एल0वी0 तथा ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =