Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विभिन्न मामलों में कई गिरफ्तार, शस्त्र सहित दबोचा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त राशिद पुत्र मुन्ना उर्फ मिन्ना नि0 133 मौहल्ला लद्दावाला थाना कोतवाली नगर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त आसू कुरैशी पुत्र अब्दुल गफ्फार नि0 मौहल्ला काजीयान थाना खतौली मु0नगर को किराये के मकान कानूनगौयान से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विशेष पुत्र रविन्द्र सिंह ग्राम बगरापुर थाना फुअर बदायू को भूराहेडी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से 01 मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरेश कुमार द्वारा एक जिलाबदर अभियुक्त मुर्सलीन पुत्र जरीफ नि0 काठखा जानसठ मु0नगर को काठखा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

शस्त्र सहित कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में कई को शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण रमन पुरत्र राकेश, सागर पुत्र सुरेन्द्र नि0गण रामपुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर को बझेडी रोड पैठ मैदान से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त बबलू उर्फ नूर आजम पुत्र यासीन नि0 मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन मु0नगर को बीयर के ठेके के पास घास मण्डी तिराहा से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्दर सिंह द्वारा अभियुक्त तेजपाल पुत्र सौराज नि0 बहोक कानू खेडा थाना आदर्श मण्डी शामली को उपाध्याय कंटीन से रजवाहे की पटरी पर 150 मीटर अन्दर से को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 रेशपाल सिंह द्वारा अभियुक्त दिनेश पुत्र कमल सिंह नि0 सीकरी थाना भोपा मु0नगर को सीकरी पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 1 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 निर्दोश त्यागी द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र भोपाल नि0 वाजिद पुर थाना जानसठ मु0नगर को जंगल ग्राम जटवाडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

 

चलती गाडी बनी आग का गोला
मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानसठ क्षेत्र में आज स्क्रेप से लदी हुई गाडी आग का गोला बन गयी। जलती हुई गाड़ी काफी दूर तक सड़क पर दौड़ती रही। चालक ने किसी प्रकार से गाडी से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस व फायरब्रिगेड ने किसी प्रकार आग बुझाई लेकिन तब तक गाडी जलकर खाक हो चुकी थी।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जानसठ क्षेत्र में स्क्रेप से भरी हुई गाडी में अचानक आग लग गयी। चालक ने चलती गाडी से किसी प्रकार से कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड ने गाडी में लगी आग को बुझाया तब तक गाडी जलकर खाक हो चुकी थी। 

 

बच्ची से की अश्लील हरकत
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति बाइक से एक बच्ची का रास्ता अवरूद्ध कर अश्लील हरकते कर रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में एसएसपी ने कार्यवाही के निर्देश दिये है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो नई मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर बाइक लगाकर एक बालिका का रास्ता रोके हुए है और अश्लील हरकते कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इस मामले से एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही के निर्दश दिये है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + twenty =