Muzaffarnagar News- अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज में किया गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक १८ दिसम्बर, २०२२ को, अल्पसंख्यक अधिकार दिवस नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज आर्य समाज रोड मुजफ्फरनगर में प्रातः ११ः०० बजे से बडी धूम धाम के साथ मनाया गया.
इस कार्यक्रम में सुश्री मैत्री रस्तोगी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सरदार श्री गुरूवचन सिंह जी, समाज सेवी श्री तनवीर आलम, शहर काजी, श्री अशोक जैन, समाज सेवी, श्री खुर्शीद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक स्कूल विकास मंच, श्रीमति सफिया बैगम प्रधानाचार्य नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज, श्री सरदार सतनाम सिंह हंसपाल एंव अन्य समाज सेवी व सम्मानित व्यक्तियों, अल्पसख्यक स्कूल विकास मंच के प्रबन्धकोध्प्रधानाचार्यो तथा नवाज अजमत अली खां गल्स इण्टर कालजे की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम सरदार श्री गुरूवचन सिंह जी द्वारा छात्राओं के शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा जो छात्र-छात्राऐं शिक्षा के प्रति जागरूक नही है उन्हे भी जागरूक किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। जैन समाज से श्री अशोक जैन जी द्वारा बताया गया है केन्द्र व प्रदेश सरकार जो अल्पसंख्यकों के योजनाऐं चलायी जा रही है उनको पम्पलेट के रूप में छपवाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार अत्यधिक किया जाये
ताकि केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच सके। शहर काजी श्री तनवीर आलम के द्वारा कालेज के प्रागण में उपस्थित सभी आगुन्तको व छात्राओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होन व अधिक से तालीम हासिल किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। श्री खुर्शीद अहमद जी द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अच्छे प्रकार से मनाये जाने हेतु नवाब अजमत खां गर्ल्स इण्टर कालेज के स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया तथा जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से अनुरोध किया गया कि वह अपने भारत सरकार द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा-१ से ०८ तक) को पुनः आरम्भ कराये जाने का प्रयास करें।
सरदार सतनाम सिंह हंसवाल जी द्वारा श्री खुर्शीद अहमद जी द्वारा किये गये कथन का समर्थन करते हुए उपस्थिति छात्राओं का उत्सावर्धन किया कि अच्छी से शिक्षा ग्रहण करों ताकि आगे चलकर आप भी आई०ए०एस० आई०पी०एस० बन सके। तत्पश्चात जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुश्री मैत्री रस्तोगी द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई
उपस्थित छात्राओं को अच्छी से शिक्षा प्राप्त किये जाने केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लिये जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस को सफल बनाये जाने के लिये नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज के स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। अन्त में उक्त कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमति सफिया बैगम द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व सभी सम्मानित आगन्तुको का आभार व धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम कासमापन किया गया।
उपर्युक्त कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त श्री मौलाना अकरम प्रबन्धक मदरसा महादुल बनात अल इस्लामी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक श्री मौ० साजिद के साथ समस्त स्टाफ व नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन कु० उजाला, अध्यापिका, नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज द्वारा किया गया।

