Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने समस्याओं को सुन किया निस्तारण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए

शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है।

जनपद मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आच्छादित है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग द्वारा ग्रेडेड रेस्पोन्स एक्शन प्लान प्रभावी है। जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण किये जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुजडू इण्डस्ट्रियल एरिया के पास पप्पू पुत्र शकील एवं वहलना चौक से शामली बाईपास रोड पर जब्बार पुत्र सदाकत द्वारा संचालित स्लैग ग्राइंडिंग इकाईयों को निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि उक्त इकाईयों द्वारा स्लैग की ग्राइंडिंग की जा रही है। ग्राइंडिंग प्रक्रिया से जनित धूल उत्सर्जन के नियंत्रण हेतु कोई व्यवस्था स्थापित नहीं है, जिस कारण उक्त चारों इकाईयों को प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा सील कर दिया गया। क्षेत्रीय अधिकारी श्री अंकित सिंह द्वारा बताया गया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु निरन्तर दिन एवं रात्रि में भी निरीक्षण कराये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =