Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने बाईक चोर गिरफ्तार किया, आठ बाईके बरामद

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक बाइक चोरी को दबोच कर उसके कब्जे से चोरी की आठ बाइकें बरामद की हैं।अलकनंदा नगर पटरी पर चेकिंग अभियान के दौरान रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी

जिस पर पुलिस टीम ने चारों ओर से घेरकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार को धर दबोच और उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सादा पुत्र दिलशाद निवासी जैन नगर खतौली बताया 

वही खतौली पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ८ (आठ) मोटरसाइकिले भी बरामद की हैं। शातिर वाहन चोर सादाब ने यह अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की थी।

इन बरामद की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई हैं। पुलिस ने शादाब से एक तमंचा ३१५ बोर व एक जिंदा कारतूस व खोखा भी बरामद किया है।

खतौली पुलिस की माने तो शातिर वाहन चोर शादाब ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली गाजियाबाद व अन्य जिलों से वाहन चोरी कर घटनाओं को अंजाम देता था।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 6 =