Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन प्रदर्शनी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन पर एक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति अपनी भावनाओ – ग्रीटिंग कार्ड, फोटो फ्रेम, कूपन, कविता व माता के प्रति व्याख्यान लिखकर प्रकट किए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने सभी छात्र-छात्राओं को च्मदर्स डेश् की शुभकामनाएं दी और मां को आदर व सम्मान देने की शपथ भी दिलवाई। मां ईश्वर का वह आंचल है जो हमें कवच प्रदान करता है। मां हमें इस दुनिया में लाती है। जीवन देती है। मां की ममता एवं त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मां के दूध का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि मां हमारी प्रथम गुरु होती है। मां भगवान का सबसे बड़ा उपहार है। माँ जननी है, श्रृष्टि है। हम सभी का यह दायित्व है कि हम सभी को अपनी माताओं को सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भारत के इतिहास को याद करते हुए बताया कि हमारा देश आदर्श माताओं का देश रहा है। इतिहास को अमर बनाने वाली माताओं जैसे कौशल्या, सुमित्रा, सीता, यशोदा, देवकी, शकुंतला, पन्नाधाय, रानी लक्ष्मीबाई, विद्यावती आदि की शिक्षाओं से अवगत कराकर उनकी शिक्षाओं को दैनिक जीवन में अपनाने की बात पर बल दिया।

इस अवसर पर बच्चो की माताओं को सदर आमंत्रित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ एम०के० गुप्ता व कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी ने कहा कि च्मदर्स डेश् एक दिन मनाए जाने वाला दिवस नहीं है अपितु प्रतिदिन अपनी माता के प्रति अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना वक्त की मांग है।

क्योंकि आज का छात्र पथ से विचलित हो चुका है और उसे माता और पिता के दायित्व तो समझ आते हैं परंतु अपने कर्तव्यों का बोध नहीं है। छात्रों के द्वारा की गयी क्रिया कलापों को देखते हुए उन्होंने सभी बच्चो की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता मिश्रा के नेतृत्व में हुआ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 16 =