Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया, एल्बेंडाजोल की एक एक. गोली खिलाई गई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया जिसके अन्तर्गत १ वर्ष से लेकर १९ वर्ष तक के बच्चो को पेट के कीड़ो की दवाई निशुल्क खिलाई गई जिसकी जानकारी २८ जुलाई २०२२ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० महावीर सिंह फौजदार ने दी
उन्होंने बताया कि जनपद में १३५२१७८ बच्चो को एल्बेडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे १ वर्ष से २ वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी तथा २ वर्ष से अधिक आयु के बच्चो को एल्बेडाजोल की पूरी गोली खिलाई जाएगी
अत इस उपलक्ष में २९ जुलाई २०२२ को एस. डी. ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों को लंच के उपरान्त एल्बेंडाजोल की एक एक. गोली खिलाई गई जिसे बच्चों ने पानी के साथ चबाकर खाई ।
स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है जिससे हमारे पेट को कीड़ो से बचाया जा सके । वही स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने बताया कि एक गोली खाने से हम पेट में होने वाले कीड़ो से बच सकते है तथा तंदुरुस्त भी रह सकते है
हमारा शरीर तभी पूर्ण तरह से तंदुरुस्त होगा जब उसमें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकगण प्रीति गोयल, ईशा शर्मा, रूपा, अनुज राठी, दीपावली, श्वेता जैन, , दीपिका, मोनिका वर्मा , अमिता , रूचि, कोमल , सोनिका शर्मा, अभिलाषा, सागर, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, निखिल, सुभाष ,रमनीश आदि का सहयोग रहा जिन्होंने बच्चों को बहुत प्यार से एल्बेडाजोल की गोली खिलवाई।

