Muzaffarnagar News: नई मण्डी पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। 14 सितम्बर की रात्रि थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०५ चोर अभियुक्तों को पचैण्डा पुलिया से गिरफ्तार करते हुए जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों पर पंजीकृत टयूबवैल मोटर चोरी के ०९ अभियोगो का सफल अनावरण किया गया।
अभियुक्तगण जनपद के विभिन्न स्थानों से टयूबवैल के मोटर व स्टार्टर चोरी कर उन्हे बेच देते थे। पुलिस पूछताछ में खालिद पुत्र अफरोज निवासी मिमलाना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, मुस्तकीम पुत्र नसरुद्दीन निवासी नई बस्ती थाना जानसठ मुजफ्फरनगर, हसीन पुत्र मौसीन निवासी उपरोक्त, समी पुत्र एजाज निवासी सरवट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, मन्साद पुत्र खलील निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर।
थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 05 चोर अभियुक्तों को पचैण्डा पुलिया से गिरफ्तार करते हुए जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों पर पंजीकृत टयूबवैल मोटर चोरी के 09 अभियोगो का सफल अनावरण किया गया। pic.twitter.com/8OZEMjGHCV
— News & Features Network (@mzn_news) September 15, 2021
जिनके कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल- बिना नंबर , ०१ तंमचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व ०२ चाकू, ०४ टयूबवैल मोटर की कॉयल, २५ किलोग्राम तांबे का तार, ०३ किलोग्राम एल्यूमिनियम का तार, तीन फेज मोटर की केबिल-१० मीटर व सादा केबिल-७० मीटर, ०१ छोटी विघुत मोटर केबिनेट मय तार व ०३ फ्यूज, ०९ कन्डेन्सर, १८ चाबी,१० प्लास,२० पेचकस,१३ पाने,०१ हथोडी, ०१ सिन्डासी,०५ छेनी,०१ पाइप रिन्च आदि।
गिरफ्तार अभियुक्तगण पर जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों पर विद्युत/टयूबवैल मोटर चोरी के लगभग ०१-०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

