Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 29 मई की पंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन कीहुई बैठक

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चौधरी शक्ति सिंह भारतीय किसान यूनियन जिला मीडिया प्रभारी मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शाहपुर ब्लाक के ग्राम काकड़ा में २९ मई २०२२ की विशाल सर्व खाप पंचायत का एलान कर दिया गया है

इसी महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बड़े कर्मठता के साथ मेहनत शुरू कर दी है। जिस क्रम में आज प्रदेश महासचिव चौधरी धीरज लाटियान, मंडल अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी व मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से सर्वप्रथम चरथावल द्वितीय पुरकाजी और फिर तृतीय सदर ब्लॉक का दौरा कर अवलोकन किया गया 

सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से २९ मई की काकड़ा पंचायत को लेकर अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पहुंच कर महापंचायत को सफल बनाने का आग्रह किया गया

इस अवसर पर तीनों ब्लॉकों में चरथावल ब्लॉक ,पुरकाजी के बरला ,व सदर ब्लाक के गांव बझेड़ी मैं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की किसानों के साथ बहुत अधिक संख्या देखने को मिली ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 16 =