Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 2 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला-2022 आयोजित, अनेक मरीजों ने उपचार कराया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान मे चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग,जनपद मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे 2 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला-2022 आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न बिमारियों के अनेक मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार कराया।

पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,बुढाना विधायक उमेश मलिक,पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का विधिवत शुभारम्भ किया।

4 एवं 5 जनवरी 2022 को जीआईसी मैदान मे लगने वाले इस स्वास्थ्य मेले मे वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा चिकित्सा परामर्श दिया गया एवं दवाईयो का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले मे प्रदत्त की गई अन्य सुविधाओ के तहत दिल की जांच एवं ई.सी.जी. की सुविधा,पैथोलॉजी जॉच,अल्ट्रा साउण्ड की सुविधा, महिला एवं बाल रोगों के विशेषज्ञो द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। दॉत, ऑख, कान,गले के विशेषज्ञो द्वारा शिविर मे आए मरीजों की जांच की गई।

मानसिक रोग की विशेषज्ञो द्वारा जांच करायी गई। स्वास्थ्य मेले के दौरान 100 से अधिक सरकारी एवं निजी चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गई। इस दौरान आईएमए की और से डा.एम.के.बंसल, डा.मुकेश जैन, डा.ईश्वर चन्द्रा,डा.गजराज वीर सिह, डा.देवेन्द्र मलिक, डा.रविन्द्र जैन,डा.पंकज सिह, डा.हेमन्त कुमार,डा.मनोज काबरा, डा.अभिषेक यादव, डा.रवि त्यागी,डा.दिव्या त्यागी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर बुजुर्ग सम्मेलन-80 वर्ष से अधिक एवं स्वास्थ्य प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

समस्त सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी हेतु आकर्षण स्टाल मेले मे लगाए गए हैं। जिला प्रशासन की और से नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित इस दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिह,मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव,एडीएम प्रशासन,नगर मजिस्टै्रट,एसडीएम सदर,सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार,डॉ.गीतांजली वर्मा,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,इंस्पैक्टर सिविल लाइन बिजेन्द्र रावत सहित पुलिस प्रशासन एवं स्वास्वथ्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =