Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले को दबोचा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पिछले दिनों हुई पालिका बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सभासद प्रवीण उर्फ पीटर को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही पीटर के समर्थक कोतवाली पहुंच गए और हंगामा किया।

बताया गया कि देर रात तक शहर कोतवाली में समर्थकों की भीड़ जमा रही और हंगामा चला। वहीं इस मामले में पुलिस ने आईआईए के अध्यक्ष को भी नामजद किया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस ने सभासद प्रवीण उर्फ पीटर के आवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सभासद पर सोमवार को हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप है।

इसी मामले में पुलिस ने सभासद के पंचमुखी क्षेत्र स्थित आवास पर दबिश दी और गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं सभासद को पकड़कर थाने ले आने की सूचना पर सभासद के समर्थक थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। देर रात तक समर्थक थाने में ही जमा रहे। बताया गया कि पुलिस ने इस मुकदमे में आईआईए के अध्यक्ष को भी नामजद किया गया है। इसे लेकर भी समर्थकों ने रोष जताया।

दरअसल, सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान मामूली कहासुनी के बाद पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमला कर दिया था। इस मामले में पीटर ने खेद जताया था।

दो दिन पहले ही मुकदमे के विरोध में सभासदों और आईआईए की बैठक हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सभासद को गिरफ्तार कर लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =