Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कुंद-कुंद जैन महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता, आरेंज टीम बनी विजेता

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली स्थित कुंद-कुंद जैन महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो स्पर्धा कराई गई। खिलाड़ियों ने अपनी टीम को विजेता बनाने के लिए खूब दमखम दिखाया।

केकेजे आरेंज टीम प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर विजेता बनी। विजेता टीम और उसके खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ व क्रीड़ाध्यक्ष डा. रीना ने दीप प्रज्वलन किया तथा प्राध्यापकों ने फीता काटकर खेल शुरू कराया। दो टीमे केकेजे-ओरेंज एवं केकेजे-ग्रीन के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। अंत में केकेजे-ओरेंज ०२ अंकों से विजयी रही।

सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के रूप में अंकिता को चुना गया। प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने प्रतिभागियों को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। क्रीड़ाध्यक्ष डा. रीना ने छात्राओं का प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आह्वान किया।

प्रतियोगिता में शर्मा, शैली, आरजु खारी, रितिका, मुस्कान, साक्षी मोतला, प्रियांशी, सोनम, नेहा, अंशिका, दीपा, विशाखा, अंजली, शिखा, अंकिता, मालवी व आराधना प्रीति आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान संदीप कुमार, स्पोर्घ्ट्स कोच के कार्य की विशेष सराहना की गई। मंच संचालन डा. रिचा जैन ने किया। प्रतियोगिता में जीतेंद्र सिंह, डा. कमल किशोर, डा. नीरजा गुप्ता, डा. सपना जैन, डा. मनीष कुमार जैन, डा. नेमचंद जैन, डा. विपिन कुमार बंसल, दीप्ति जैन, डा. अर्चना, आशीष जैन, राहुल माहेश्वरी, डा. शिवानी चौधरी, डा. रिचा अग्रवाल, मोहित जैन, डा. अंजू, अंजलि शर्मा, डा. संजीव कुमार, डा. उत्तम चंद गौतम, डा. फरहीन जावेद, दिव्या शर्मा, विकास जैन, डा. अल्पना गर्ग, स्तुति नागर, डा. मीनाक्षी चौधरी, डा. विजेयता शर्मा व सीमा तोमर आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 10 =