उत्तर प्रदेश

Kannauj News: ऐ UP पुलिसवालों तुमसे ज्यादा बदतमीज कुछ नहीं हो सकता- Akhilesh Yadav

Kannauj News: Akhilesh Yadav  ने बुधवार को कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह एक बार पुलिसकर्मियों पर भड़क गए। Akhilesh Yadav ने कन्नौज के तिर्वा में अपनी जनसभा के मंच के पास की जगह को जबरन खाली करा रहे पुलिसकर्मियों पर जमकर बरसे। पुलिसकर्मी वहां से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे लोगों को हटा रहे थे।

Akhilesh Yadav ने पुलिसकर्मियों द्वारा मंच के पास से लोगों को हटाए जाने पर नाराजगी जताई और मंच से ही उन्होंने कहा, “ऐ पुलिसवालों, क्यों कर रहे हो ये तमाशा, तुमसे ज्यादा बदतमीज कुछ नहीं हो सकता है, क्यों ऐसा कर रहे हो भाई?” Akhilesh Yadav ने कहा, “ये लगता है भाजपा वाले करवा रहे हैं, भाजपा वालों ने रेट कार्ड इश्यू किए थे, याद है कि नहीं।”

Akhilesh Yadav ने कहा, “एक जाति के अधिकारी थे, जिन्होंने अन्याय किया था।” कन्नौज में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “आप लोग मदद करेंगे तो हम विकास करने का काम करेंगे। लेकिन हम आपको सावधान करने आए हैं। कन्नौज में जितनी साजिश हो सकती है, हो रही होंगी।”

Akhilesh Yadav ने कहा, “यहां बाहर के लोग भी आ गए होंगे, कहीं ऐसा तो नहीं कि बाहर के लोग आकर आपको गुमराह कर रहे हों। गांव-गांव में देख लेना झूठ फैला रहे होंगे। हम लोगों को साजिश करके लोकसभा का चुनाव हराया। वही झूठे लोग फिर से आ गए हैं। अब इन झूठे लोगों का इलाज करने की जिम्मेदारी आप लोगों की है।

कुछ लोग वर्दी उतारकर भी आ गए हैं, जिन्होंने जिंदगी भर लूटा और वसूली किया।” अखिलेश यादव का इशारा असीम अरुण की तरफ था। भाजपा ने पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को कन्नौज सदर से चुनावी मैदान में उतारा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + nineteen =