Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्कूल कॉलेज सोमवार से खोलने के आदेश

मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) जिले में डीआईओएस ने कल से स्कूल खोलने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।डीआईओएस गजेंद्र सिंह ने कल से खुलने वाले स्कुलो की लेकर दिए दिशा निर्देश ओर बताया कि सभी प्रधानाचार्यगण को सादर सूचित किया जाता है की कल दिनांक ०७ फरवरी से कक्षा ९ से कक्षा १२ तक के छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय खोले जाने के निर्देश प्राप्त हो गए हैं।

कृपया पूर्ण क्षमता पर विद्यालय संचालित करें। अहतियात के तौर पर कोविड हैल्प डेस्क बनाएँ तथा मास्क की उपयोगिता को अनिवार्य रखा जाय। आज अपने कर्मचारियों को लगा कर सभी कक्षाओं , प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों ,शौचालय तथा सभी ऐसे कक्ष जहां पर बच्चों का आना जाना होता है उन्हें सेनेटाईज करा लें।

अभी विद्यालयों में कैंटीन की शुरुआत ना की जाय तथा बच्चे अपना टिफिन और पानी की बोतल घर से ही साथ लेकर आयें। अभिभावकों को भी अनिवार्य रूप से ये निर्देश आज प्रसारित करा दें।

लम्बे समय के बाद पुनः विद्यालय में जीवन का संचार होगा। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ और निरोगी रहें तथा अपने शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति कर सकें ऐसी मेरी आप सभी के प्रति मंगलकामना है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + seventeen =