Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान, मचा हड़कम्प

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों व स्थानों पर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ थाना प्रभारी द्वारा पीएसी आर आर एफ व खतौली पुलिस के साथ मेरठ बॉर्डर चीतल कट अलकनंदा नहर पुल,जानसठ अड्डे पर आगामी चुनाव के संबंध में चेकिंग अभियान चलाया। वहीं वाहन चैकिंग अभियान के दौरान कई वाहन स्वामी इधर उधर से होकर निकलते भी दिखाई दिये।

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंक, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई।

जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 16 =