Muzaffarnagar News: 15 हजार के इनामी नदीम उर्फ हाण्डा को किया गिरफ्तार, १ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा वांछित व १५ हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किया।
जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशु गौरव के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को भोपा बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त थाना नई मण्डी पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों में वांछित व १५ हजार रुपये का ईनाम घोषित अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
शातिर नदीम उर्फ हाण्डा पुत्र जमशेद निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत, उ०नि० गुरूवचन सिंह, है०का० सुशील कुमार, सोविन्दर, इरफान अली, मनेन्द्र राणा, का० कुलदीप कुमार, अनिल कुमार, कीर्तिराज थाना नई मण्डी शामिल रहे।
9 वारंटी किये गिरफ्तार
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उनके अधीनस्थ उपनिरीक्षक नितिन कुमार व उपनिरीक्षक रामबीर सिंह व उपनिरीक्षक नारायण सिंह ने नौ वारन्टी अभियुक्तगण को उनके घर से तथा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
पकड़े गए अभियुक्तो के नाम मुस्तफा पुत्र इलियास नि० ग्राम कुल्हेडी थाना चरथावल, लुकमान उर्फ इरशाद उर्फ कालू पुत्र इकबाल नि० ग्राम बझेडी, दीपक पुत्र धारा निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चरथावल, महेन्द्र पुत्र बलजीत निवासी ग्राम बधाई कलां थाना चरथावल, सुशील पुत्र सीताराम नि० सैदपुर कलां थाना चरथावल, नैनपाल उर्फ नैन सिंह पुत्र रमेश नि० ग्राम हैबतपुर थाना चरथावल, सोहनलाल पुत्र ओमप्रकाश नि० ग्राम हैबतपुर थाना चरथावल, मोनू पुत्र ओमप्रकाश नि० ग्राम हैबतपुर थाना चरथावल, बेदपाल उर्फ बेदू पुत्र बलजीत नि० ग्राम बधाई कलां थाना चरथावल व वांछित अभियक्त साजिद पुत्र इसराईल नि० मौ० लद्दावाला, अरविन्द पुत्र राजकुमार व आशीष उर्फ काला पुत्र राजकुमार निवासीगण ग्राम बिरालसी थाना चरथावल आपसी झगडे के कारण अन्तर्गत धारा १५१/१०७/११६ सीआरपीसी में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा हैं।

