Muzaffarnagar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत के मामले मे पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच-पडताल शुरू की।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी राशिद की पत्नि शबाना की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि मृतका जनपद बागपत के गांव रमाला की निवासी थी तथा करीब 4 वर्ष पूर्व शबाना का विवाह राशिद के साथ हुआ था।
पुलिस की सूचना पर गांव मे पहुंचे परिजनो ने हंगामे का प्रयास किया। परिजनो के समझाने पर किसी प्रकार मामला शांत हो पाया। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट एवं मामले की जांच के पश्चात ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

