Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को SSP अभिषेक यादव ने सम्मानित किया

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में अपनी ड्यूटी निभाते समय मानवीय संवेदना दिखाने वाले पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को SSP अभिषेक यादव ने सम्मानित किया। कुछ दिनों के दौरान पुलिस कर्मियों ने दिल के मरीज एक बुजुर्ग को समय पर उपचार दिलाकर उसकी जान बचाई थी।

जबकि असमय खराब हुई एअरफोर्स अधिकारियों की गाड़ी भी ठीक कराई। सराहनीय मानवीय कार्य कर अपनी निष्ठा एवं लगन के साथ व्यवसायिक दक्षता को प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने बुधवार को प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया तथा भविष्य में इसी प्रकार पूर्ण मनोयोग एवं सूझ-बूझ से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।

एक या दो मई की रात बुजुर्ग नूर अहमद अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में चक्की पर आटा पिसवाने गए थे। अचानक उनके सीने में दर्द हो गया था। रात का समय होने के कारण मदद की उम्मीद कम थी। भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गश्त कर रही पीआरवी २२३२ पर उनकी नजर पडी तो हाथ दिखाकर रोका तथा अपनी समस्या बतायी।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीआरवी २२३२ के पुलिस बल ने तत्काल नूर अहमद को गाडी में बैठाया और डॉक्टर के पास ले गये, दवा दिलवाई तथा सही होने पर सकुशल घर भेजा गया। एसएसपी ने पीआरवी २२३२ पर तैनात आरक्षी ११८६ अशोक कुमार व चालक आरक्षी पंकज कुमार थाना भोपा को सम्मानित किया।

थाना नई मंडी पुलिस को ९ अप्रैल को सूचना मिली थी कि भारतीय वायुसेना की सरकारी गाड़ी खराब हो गई। जो चलने की स्थिति में नहीं। गाड़ी में वायु सेना के अधिकारी मौजूद थे।

५ मिनट के भीतर पीआरवी २१९७ मौके पर पहुंची, भारतीय वायु सेना की गाडी को टो करके सर्विस सेन्टर लाये तथा गाडी ठीक कराकर सकुशल गणतव्य के लिए रवाना किया गया। जिस पर एसएसपी ने पीआरवी २१९७ पर तैनात मुख्य आरक्षी ८९ मोहन सिंह, आरक्षी१३३१ सतेन्द्र सिंह, होम गार्ड चालक नितिन को सम्मानित किया।

 

एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  उ०नि० प्रवेश कुमार शर्मा के द्वारा चैकिंग के दौरान बाल्मीकि बस्ती खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर सामने से अभि० बिलाल पुत्र नज्जू नि० फातमा मस्जिद अकरम परचून वाली गली किदवई नगर थाना कोतवाली नगर मु०नगर को मय एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =