Muzaffarnagar News- पोस्टर क्विज, निबंधा एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर क्विज एवं निबंध, स्लोगन आदि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी बघरा के दिशा निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय तितावी में किया गया।
सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर क्विज एवं निबंध, स्लोगन आदि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार डबराल जी के दिशा निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय तितावी में किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास क्षेत्र बघरा के उच्च प्राथमिक विद्यालयो के छात्र – छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय तितावी में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
जिसके बालक बालिकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी पोस्टर क्विज व निबंध और स्लोगन लिखेध्बनाए गए। सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी बघरा श्री सुनील कुमार डबराल ने जी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों व महत्व के विषय में विस्तार से समझाया, और बताया।
श्री डबराल जी ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया वे अपने परिवार सहित आसपास के व्यक्तियो व मिलने जुलने वालों को भी सड़क सुरक्षा के नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आये।

