News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 बेटे की पिता की गोली से हुई मौत, बहू गंभीरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। (मोरना)। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में शुक्रवार सुबह एक घरेलू झगड़ा खूनी रूप ले बैठा। बताया गया कि किसी पुरानी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई, जो देखते-देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आवेश में आए पिता बृजवीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा ली और बेटे रॉबिन सहरावत (28) व बहू रविता (25) पर फायर कर दिया। गोली लगने से रॉबिन के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि रविता के हाथ में गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घर की ओर दौड़े और दोनों घायलों को तत्काल भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही रॉबिन ने दम तोड़ दिया, जबकि रविता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद किस वजह से इतना बढ़ गया कि गोली चलाने जैसी नौबत आ गई।

 

युवक का रेलवे ट्रेक के समीप शव मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रेलवे ट्रेक के समीप युवक शव लावारिस अवस्था में पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।  मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र शामली रोड पर रेलवे टेªक से करीब 1000 मी. पहले करीब 36 वर्षीय अज्ञात मृतक का शव पडा होने की सूचना पर कुछ ही देर में मौके पर पहंुची पुलिस ने भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। पहचान ना हो पाने पर अन्ततः पुलिस ने भीड की मौजूदगी में पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। पुलिस हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त के प्रयास मे जुटी हैं। ताकि मृतक के परिजनों को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

कार अंसतुलित होकर पलटी
चरथावल। नील गाय को बचाने के चक्कर में कार पलटने से हरिद्वार जा रहे युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
   जानकारी के अनुसार, कार सवार हरियाणा के रेवाड़ी से हरिद्वार जा रहे थे। बधाई कला गांव से आगे निकलते ही अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पास के खेत में जा पलटी। ग्रामीणों की मदद से कार सवारों को वाहन से बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

 

एसएसपी ने परेड की ली सलामीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल, शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु कराया गया अभ्यास। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रुम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात एसएसपी ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा डायल -112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा वाहनों पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट व अन्य उपकरणों की स्थिति को चेक किया गया, साथ ही दमकल वाहनों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।  अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाईन सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

मिशन शक्ति अभियान चलाया
 खतौली। मिशन शक्ति फेस 5.0 और साइबर क्राइम अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य उन्हें सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम खतौली के इस्लामनगर वार्ड 19 में सभासद पति मास्टर सत्तार के निवास स्थान पर आयोजित हुआ। इसमें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102 और 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, चाइल्ड लाइन-1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर-1930 शामिल थे। इस दौरान जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। यह जागरूकता अभियान थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर की एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया।

 

 26 को महिला जागृति यात्रा का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं को लव जिहाद से बचाने के उद्देश्य से शिव सेना द्वारा 26  अक्तूबर दिन रविवार को महिला जागृति यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें लव जिहाद से बचने के लिए झांकी आदि निकाली जाएगी  आज संपर्क कार्यालय पर उक्त घोषणा करते हुए शिव सेना प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा कि आज देश में समय समय पर जागरूकता की जरूरत है। इसीलिए शिव सेना द्वारा महिलाओं को लव जिहाद से बचने के लिए उनमें जागरूकता लाने के उद्देश्य से महिला जागरूकता यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर मुख्य रूप से शिव सेना नेता मनोज सैनी, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, राजेश कश्यप महासचिव शैंकी शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष नेहा गोयल, जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष सचिन जोगी कार्यालय प्रभारी उपस्थित थे।

 

हादसे में कई घायलMuzaffarnagar News
चरथावल। थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक निकलने से सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ट्रॉली में सवार 10 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना चरथावल-थानाभवन मार्ग पर ग्राम अकबरगढ़ के पास दोपहर के समय हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिनना से शामली जनपद के चैसाना में एक भात कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। ट्रैक्टर को बिजेंद्र पुत्र महावीर चला रहा था। घायल महिलाओं में कविता पत्नी सुनील, रेखा पत्नी अंकित कुमार, कविता पत्नी रिशिपाल, शिवानी पत्नी रंजीत, सुधा पत्नी बिजेंदर, सोनिया पत्नी अमित, बाला पत्नी सतपाल, नेहा पत्नी योगेश, ललतेश पत्नी सचिन और पारूल पत्नी संदीप शामिल हैं। सभी घायलों का चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार जारी है। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह और हिंडन चैकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह सीएचसी पहुंचे।

 

 

डीएम-एसएसपी का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। व्यापारी नेताओं ने मिलावट खोरी के विरूद्ध चलाए गए अभियान तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा मिलावटखोरो के खिलाफ की गई ठोस कार्यवाही पर डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय एवं एसएसपी कार्यालय पहंुचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन से जुडे व्यापारियों ने त्यौहारी सीजन में मिलावट खोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की। इस अभियान में खाद्य विभाग की टीम की भी अहम भूमिका रही। व्यापारी नेताओं ने आज दोपहर के वक्त जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय वर्मा को बुके भेंट कर तथा पटका पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ संगठन समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा,हिंदूवादी नेता बिट्टू सिखेड़ा,मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता,सरदार बलविंदर सिंह,राकेश त्यागी,राजकुमार कालरा,विक्की चावला,पवन वर्मा,जनार्दन विश्वकर्मा, सुरेंद्र मित्तल,अरुण प्रताप एवं पदाधिकारी राजेंद्र गर्ग,सचिन शर्मा,शिवकुमार सिंघल,सुनील अरोरा,कुलदीप मित्तल,मयंक गोयल,रमन शर्मा,विपिन गुप्ता,सुखबीर सिंह,रवि शर्मा,सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

गंदा पानी की निकासी की मांगMuzaffarnagar News Road
रामराज। क्षेत्र स्थित जीवनपुरी गांव में मुख्य रास्ते पर गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव के रास्ते पर गंदा पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस जलभराव के कारण गांव से आने-जाने वाले स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर जमा गंदे पानी के कारण डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। यह स्थिति गांव में स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकती है। इस संबंध में ग्राम प्रधान गोपाल चैहान ने बताया कि गांव के रास्ते पर सड़क गहरी होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

 

 3 युवक जश्न के दौरान हुडदंग करने पर दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। फुगाना थाना क्षेत्र में जन्मदिन के जश्न के दौरान हुड़दंग मचाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए हैं। पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला था। इसमें ग्राम लोई में सारिक नामक युवक के जन्मदिन पर कुछ युवक जुलूस निकालते हुए हूटर और सायरन बजाकर हुड़दंग मचा रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर श्शो-ऑफश् करने के इरादे से अपलोड किया गया था। फुगाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच की। जांच में पुष्टि होने पर फुगाना पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वायड की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम लोई निवासी मौनीस (19), बिलाल (21) और सारिक (20) को गिरफ्तार किया। वीडियो में दिख रही एक कार और दो मोटरसाइकिलों को भी नियमानुसार सीज कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना रुपाली राय और प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर श्शो-ऑफश् के चक्कर में कानून का उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है। जनता से अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें और ऐसी गतिविधियों से दूर रहें।

 

चलाया विशेष अभियान
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम तथा वित्तीय संस्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में त्यौहारों के उपरान्त जनपद में बैंक, एटीएम तथा वित्तीय संस्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। त्यौहारों के पश्चात आमजन द्वारा बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में लेन-देन बढ़ जाने की संभावना को देखते हुए, संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया गया। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व चैकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल, थानाक्षेत्र, चैकीक्षेत्र में स्थित समस्त बैंक शाखाओं, एटीएम बूथों व वित्तीय कार्यालयों का भ्रमण कर सुरक्षा उपकरणों जैसेदृ ब्ब्ज्ट कैमरे, अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी बटन, सिक्योरिटी लॉक, गार्ड ड्यूटी आदि की गहन जांच-पड़ताल की गई। पुलिस टीम द्वारा बैंक कर्मियों, प्रबंधकों एवं सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने, अज्ञात या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा किसी भी असामान्य स्थिति में 112 पर सूचित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैंक परिसर के आसपास मौजूद अनावश्यक एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग व पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंक आने वाले ग्राहकों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल पर प्राप्त फर्जी लिंकध्कॉल के माध्यम से बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा न करने की अपील की।

 

किया नाम रोशन
चरथावल। विकास खण्ड की न्याय पंचायत दूधली की बेटी ने यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर गंाव व जिले का नाम रोशन किया है।
   थाना क्षेत्र के गंाव दूधली के ग्रामीणों मे हर्ष की लहर है। क्योंकि गंाव दूधली निवासी किसान रामबीर पुण्डीर की बेटी मीनाक्षी ने यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर गाॅव व जिले का नाम रोशन किया है। होनहार छात्रा मीनाक्षी की इस सफलता से गाॅव के लोगों ने बेटी को बधाई दी है।

 

वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के व्यवसाय व प्रबंधन विभाग द्वारा एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था – ‘‘त्यौहार उत्सव से अधिक व्यापारीकरण’’ इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक, सांस्कृतिक व समकालीन मुद्दों पर विचार प्रस्तुत करने के लिये मंच प्रदान करना था। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से कुछ छात्रों ने इस विषय के पक्ष में और कुछ ने विपक्ष में अपने सशक्त तर्क रखे। पक्ष में बोलते हुये प्रतिभागियों ने कहा कि त्यौहार अब सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कम और बाजार केंद्रित अधिक हो गये है। उपहारों की ब्रांडिग, सोशल मीडिया प्रचार व छूट ऑफरों के मूल उद्देश्य को पीछे छोड दिया है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष में प्रतिभागियों ने यह तर्क दिया कि विभिन्न त्यौहारों के माध्यम से स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प और घरेलू उद्योगो को बल मिलता है जिससे आर्थिक सशक्तिकरण संभव होता है। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रबंधन संकाय की प्रवक्ता डॉ0 चित्रा श्रीवास्तव व वाणिज्य संकाय के प्रवक्ता डॉ0 अनिरूद्ध कुमार रहें। जिन्होने छात्र-छात्राओं के विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण व प्रस्तुति शैली की सराहना की। तत्पश्चात निर्णयकगणों ने प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा की। प्रथम पुरस्कार बी.बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा प्राची चैधरी, द्वितीय पुरस्कार बी.बी.ए प्र्रथम वर्ष की छात्रा अवनी त्यागी व तृतीय पुरस्कार बी.बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा मान्या गर्ग को मिला। संात्वना पुरस्कार बी.बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका कुमारी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीराम कालेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह/ट्राफी वितरित की और कहा कि आज के युवाओं  का दृष्टिकोण गम्भीर व चिारोत्तेजक है। ऐसे आयोजन न केवल बौद्धिक विकास बल्कि सामाजिक सजकता को भी बढावा देते है। उपप्राचार्य डॉ0 सौरभ मित्तल, अतिथि डॉ0 पंकज कुमार व विभागाध्यक्ष डॉ0 विवेक कुमार त्यागी ने छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर बधाई दी और कहा कि इस तरह की प्रतियोगितायें न केवल चिंतन को जागृत करती है, बल्कि हमें यह सोचने पर मजबूर भी करती हैं कि हम अपनी परम्पराओं व संस्कृति के साथ कितना जुड पा रहे हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता डॉ0 अतुल वर्मा ने किया। उन्होने छात्र-छात्राओं को समझाया कि त्यौहार केवल तिथियाँ नही होती अपितु वें संस्कृति की धडकन होते हैं पर जब उनका स्वरूप बाजार की चमक-धमक में खोने लगते है, तब ऐसे मंचो की आवश्यकता और अधिक बढ जाती है, जहां युवा वर्ग इस बदलाव पर सोच सकें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता हिमांशु वर्मा, शिवानी शर्मा, पूनम शर्मा, नवीन कुमार, अंकुश रावल, नीशू वर्मा, अर्चित कात्यायन, कपिल कुमार, ममता मित्तल, सागर शुक्ला, मोनिका, तनु त्यागी, जेबा ताहिर, जतिन सिंघल, स्वाति तायल आदि का सहयोग रहा।

 

चोरी का खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 लाख 40 हजार रुपये किये बरामद, 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षकध् क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा व थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 18/19 अक्टूबर की रात्रि में थानाक्षेत्र सिविल लाइन के नुमाइश कैम्प स्थित एक घर से अज्ञात द्वारा 4.50 लाख रुपये चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 273ध्25 धारा 305ध्331(4)ध्317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 बाल अपचारियों को गन्ना फार्म हाउस के गेट से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारियों की निशादेही से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 3.40 लाख रुपये बरामद किये गया।  पुलिस टीम में उ0नि0 उधम सिंह, कृष्ण कपूर, का. मोनू कुमार, विवेक कुमार थाना सिविल लाईन शामिल रहे।

 

फुई लगी मिठाई देने का आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मिठाई के डिब्बे मे घटिया किस्म का मावा प्रयोग कर फुई लगी हुई मिठाई का डिब्बा देख ग्राहक ने उक्त मामले में सोशल मीडिया पर प्रचारित संदेश के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों से सख्त कार्यवाही की मंाग की।
  नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया कि उसने शहर शिवचैक े के समीप एक प्रसिद्ध हलवाई से मिठाई खरीदी थी। पीडित का आरोप है कि मिठाई के डिब्बे में रखी मिठाई में फुई लगी मिली। तथा मिठाई भी निम्न स्तर की है। पीडित व्यक्ति ने उक्त मामले में आरोपी मिठाई विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की।

 

युवक की सडक हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सडक हादसे मंे बाईक सवार तीन युवकों मे से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
  मली जानकारी के अनुसार ककरौली क्षेत्र के गंाव जटवाडा पैट्रोल पम्प के सामने दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिडन्त हो गई। इस हादसे में बाईक सवार तीन युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि रिशु पुत्र मनोज निवासी मेरठ किसीकाम के चलते बाइक पर सवार होकर मोरना की और जा रहा था कि जैसे ही वह जटवाडा के पैट्रोल पम्प के सामने पहुंचे कि इसी बीच सामने से आ रही दूसर बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिससे रिशु और दूसरी बाइक सवार राहुल कश्यप पुत्र जलसिह निवासी मढकरीम पुर और सचिन पुत्र चन्द्रपाल निवासी मखियाली को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहंा रीशू, सचिन और राहुल मे से राहुल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

गर्मी नहीं ले रही कम होने का नाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कार्तिक माह मे भी गर्मी कम होने का नाम नही ले रही है। यह सम्भवतः पहला मौका है कि अक्सर भादवे के महीने में भीष्ण गर्मी रहती है। उसके पश्चात आश्विन माह से ही मौसम में परिवर्तन होने लगता है।
   बुजुर्गो का कहना है कि कार्तिक माह में अक्सर मौसम सुहावना हो जाता है। अर्थात हल्की-हल्की ठण्डक हो जाती है। परन्तु इस वर्ष यह पहला मौका है कि कार्तिक के महीने मे भी अच्छी-खासी गर्मी है। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। कुछ लोगों का मानना है कि वातावरण मे प्रदूषण वनो का कटान आदि कई ऐसे कारण है जिनके चलते अब मौसम में बडा परिवर्तन नजर आ रहा है। अन्यथा पहले इस कार्तिक माह में हल्की-हल्की ठण्ड की दस्तक हो जाती थी। तथा उनी कपडे निकल जाते थे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “समाचार (Muzaffarnagar News)

  • Avatar Of Binance Aperto binance aperto

    Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 2 =