Muzaffarnagar News: पक्षी सेवा की जीव दया योजना के अर्न्तगत तैयारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मानव मिलन संस्थापक नेपाल केसरी मुनि डा.मणिभद्र जी महाराज एवं विराग मुनि जी महाराज ने संयुक्त रूप से बताया कि जीव दया योजना के अर्न्तगत जैन समाज द्वारा पक्षी सेवा अस्पताल की शुरूआत जनपद मुजफ्फरनगर से की जा रही है।
यह अस्पताल जानसठ रोड पर ला.जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के बराबर मे स्थापित किया गया है। जिसका उदघाटन पतंजलि आयुर्वेद लि.के निदेशक आचार्य बाल कृष्ण करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा के सह संगठन मंत्री कर्मवीर भी मौजूद रहेंगे।
समारोह की अध्यक्षता रमणलाल लुंकड जैन पूणा निवासी करेंगे।नगर के जैन मिलन विहार स्थित जैन मन्दिर मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे मुनी महाराज ने बताया कि उनका जन्म नेपाल की धरती पर हुआ है। और से 50 हजार किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा कर चूके हैं।
उन्होने करीब 37 वर्ष पूर्व भारत मे आकर जैन धर्म की दीक्षा ली थी। हाल ही मे उन्होने नेपाल के सुन्दर शहर के पोखरा नामक स्थान से शांति यात्रा शुरू की है। जिसके तहत वे मुजफ्फरनगर आए हैं और बाद मे मेरठ जायेंगे।
उन्होने पत्रकारों को बताया कि पक्षियों के इलाज, सेवा और आहार के लिए मु.नगर मे शुरू होने जा रहे अस्पताल की तर्ज पर देश के अन्य हिस्सो मे भी अस्पताल शुरू किए जायेंगे।
इस अवसर पर जैन समाज की और से पुनीत जैन, अरूण जैन, श्रेयांस कुमार जैन,मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।

