Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: माफिया मीनू त्यागी के ससुर राजबीर त्यागी की 50 लाख की सम्पत्ति जब्त

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गेंगस्टर मीनू त्यागी के ससुर राजबीर त्यागी पुत्र बनारसी दास निवासी पावटी खुर्द थाना चरथावल के विरुद्ध की गयी गैंगस्टर एक्ट १४(१) की कार्यवाही की गयी हैं।

अभियुक्त राजबीर त्यागी वर्ष १९९८ से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है। अभियुक्त राजबीर त्यागी उपरोक्त के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, गुण्डा अधि०, जैसी संगीन धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है। राजवीर त्यागी की पुत्रवधु मीनू त्यागी पत्नी विक्की त्यागी उर्फ विक्रांत त्यागी थाना चरथावल की हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और ढ्ढस् श्रेणी १२ध्१९ की गैंग लीडर है।

अभियुक्त राजबीर त्यागी की सीज की गयी चलध्अचल सम्पत्ति का विवरण के अनुसार ३६७.६५ वर्ग मीटर में बना ०३ मन्जिला मकान को सीज कर दिया गया है।

इस मामले मेंअभियुक्त राजबीर त्यागी व मीनू त्यागी उपरोक्त द्वारा अवैध तरिके से अर्जित की गयी चलध्अचल सम्पत्ति, जिसकी कीमत लगभग ५० लाख रुपये है, को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम १९८६ की धारा-१४(१) के अन्तर्गत जब्त किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 19 =