Muzaffarnagar News-सड़क सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक- होली, शबे बरात पर्व को लेकर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में होली पर्व के दृष्टिगत सुचारू परिवहन एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। आगामी होली, शबे बरात पर्व को दृष्टिगत रखते हुए राज्य परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
समीक्षा बैठक में मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा अनुरूप होली पर्व के दृष्टिगत परिवहन विभाग को आवश्यक तैयारियां पूर्ण किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा की होली के दिन अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए, यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाए। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए एवं कर्मचारियों की अवकाश पर रोक लगायी जाएं।
उन्होंने सड़क सुरक्षा के संबंध में निर्देशित किया कि कोई भी चालक, परिचालक नशा इत्यादि अवस्था में ना पाया जाए, जिससे किसी भी यात्री को समस्या का सामना करना पड़े तथा नियमित रूप से ऐसे वाहनों की चेकिंग कराई जाए जो त्यौहार पर नशा करके हुड़दंग मचाने का प्रयास करते हैं तथा दूसरे व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे हुड़दंगी पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर उनके वाहन जबत कराए जाएं।
उक्त बैठक में परिवहन निगम अध्यक्ष संजय कुमार, परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह उपस्थित रहे। जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन विश्वजीत सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक खतौली राकेश कुमार, सीओ सदर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

