Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सौरभ स्वरूप बंटी के साथ पूरा कुटुम्ब, गौरव स्वरूप का निर्णय व्यक्तिगत- आशुतोष बंसल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजसेवी अनुज बंसल ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि गठबन्धन से प्रत्याशी व पूर्व मंत्री स्व.चितरंजन स्वरूप के सुपुत्र सौरभ स्वरूप उर्फ बन्टी सवार हो चुके हैं। आशुतोष बंसल ने कहा कि चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं।

परिवार टूटने की बात

उन्होने कहा कि कुछ जगह परिवार टूटने की बात सुनी गई है। जो कि निरर्थक व बेबुनियाद है। अनुज बंसल ने कहा कि वे मीडिया के माध्यम से सर्व समाज व तमाम मतदाताओ से अपील करते हुए बताया कि गौरव स्वरूप ने जो निर्णय लिया है। वह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उनके निर्णय मे परिवार का कोई समर्थन नही है वह परिवार के जिम्मेदार सदस्य हैं।

सुख-दुख मे हम एक दूसरे के साथ हैं। स्वरूप परिवार एक है, और पूरा कुटुम्ब गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बन्टी के साथ है और उन्हे पूर्ण जिम्मेदारी से विधानसभा के चुनाव मे पूरा परिवार व परिवार का बच्चा-बच्चा साथ रहकर कार्य करेगा तथा चुनाव मे पूरा सहयोग रहेगा।

समाजसेवी अनुज बंसल ने बताया कि सौरभ स्वरूप बन्टी भाई ने अपने पिता एवं पूर्व मंत्री स्व.चितरंजन स्वरूप के पदचिन्हो पर चलकर सच्ची समाजसेवा का संकल्प लिया है।

प्रेसवार्ता मे आशुतोष स्वरूप बंसल, शंकर स्वरूप बंसल,अजय स्वरूप बंसल, अनुज बंसल,वैभव बंसल, राघव स्वरूप बंसल,माधव स्वरूप बंसल,सिद्धार्थ स्वरूप बंसल,अभिनव स्वरूप बंसल मीतू, केतन स्वरूप बंसल,मनोज स्वरूप बंसल,प्रदीप सर्राफ, मोन्टी, त्रिलोक चन्द गुप्ता, संजय, शरद, हरि बंसल, विश्वनाथ बंसल व रजनीश बंसल आदि बडी संख्या मे पूरा कुटुम्ब मौजूद रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =