Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पश्चिमी उत्तर में शिवसेना होगी और सक्रियः ललित मोहन शर्मा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों के प्रमुखो ने कार्यकारिणी समेत उद्धव ठाकरे गुट से त्याग पत्र देकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व मे आस्था व्यक्त की है।

शहर के रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता मे उपरोक्त जानकारी देते हुए नवनियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने बताया कि संगठन की मजबूती को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने संगठन को चार भागो मे विभाजित किया है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य ईकाई मानते हुए उन्हे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ललित मोहन शर्मा ने इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटके पहना कर उनका संगठन मे स्वागत किया। उन्होने घोषणा की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलो मे सदस्यता संख्या मे वृद्धि की जाएगी। उन्होने जोर देकर कहा कि पूर्व मे गठित क्रांति सेना अराजनैतिक रूप से कार्य करती रहेगी। जबकि शिवसेना राजनैतिक पार्टी के रूप मे कार्य करेगी।

उन्होंने क्राति सेना के महानगर अध्यक्ष शरद कपूर व हिन्दू महासभा छोडकर आए सचिन कपूर जोगी को भी शिवसेना मे उचित सम्मान व पद देने पर सहमति जताई। पत्रकार वार्ता से पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन मे बाहर से आए जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकार वार्ता मे आनन्द प्रकाश गोयल, देवेन्द्र चौहान, मनोज सैनी, डा.योगेन्द्र शर्मा,बिटटू सिखेडा, सर्वेश राणा, शैलेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, ललित रोहिला, भुवन मिश्रा, आशीष, मंगत सिंह सहित अनेको कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + five =