Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- श्रीराम कालेज मे हुए हंगामे व फायरिगं की घटना मे आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा श्रीराम कालेज मे हुए हंगामे व फायरिंग की घटना मे शामिल ४ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार व ०१ किशोर अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया, घटना मे प्रयुक्त अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये।

शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नईमण्डी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा श्रीराम कालेज मे हुए हंगामे व फायरिगं की घटना मे प्रकाश में आए ०४ अभियुक्तगण को घटना मे प्रयुक्त अवैध शस्त्रों सहित एटूजेड टी प्वाईट से सुजडू अंडर पास को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया 

०१ किशोर अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। २३ दिसम्बर को थानाक्षेत्र नई मण्डी स्थित श्रीराम कालेज के सहायक अध्यापक/चीफ प्रोक्टर अमरदीप शर्मा द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा कालेज परिसर में घुसकर उनसे मारपीट की गयी 

अपशब्द कहे गये, साथ ही हवाई फायरिंग भी की गई। इस सम्बन्ध मे थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतू ०२ टीमो का गठन किया गया था। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा किये गये अथक प्रयास से उपरोक्त अभियोग का सफल अनावरण किया गया तथा प्रकाश में आये/घटना कारित करने वाले ०४ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 

०१ किशोर अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त्रगण हर्षित पुत्र पवन नि० म०न० रामपुरी थाना को०नगर मुजफ्फरनगर, विवेक त्यागी पुत्र सुरेश कुमार नि० जनकपुरी गली, अजय प्रताप उर्फ टीनू पुत्र शेर सिहं नि० सिमलाना थाना बडगांव जिला सहारनपुर, शिवतवर उर्फ रितिक पुत्र पवन सिहं नि० पूर्वी बाजार थाना सरसावा जिला सहारनपुर। जिनके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०३ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर (घटना में प्रयुक्त) बरामद किये।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरी० महावीर सिहं चौहान थाना नईमण्डी, उ०नि० धर्मराज यादव, है०का० तेजवीर सिहं, सुशील, सोनवीर, प्रशान्त, का० कुलदीप, मनेन्द्र, शैलेस, का० राहुल कुमार, कुलदीप थाना नईमण्डी शामिल रहे। उपरोक्त घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है, शीघ्र ही घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =