Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मददगार साबित हो रहा साइबर हेल्प सेंटर: ने 25 हजार वापस करायें

मुजफ्फरनगर। साइबर फ्राड के मामलों में एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा बनाये गये साइबर हेल्प सेंटर का लाभ धोखाधड़ी और ठगी का शिकार हुए लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है।

आज भी साइबर हेल्प सेंटर की टीम द्वारा साइबर फ्राड का शिकार एक युवक की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसके २५ हजार रुपये वापस कराये गये हैं। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी नसीम अली पुत्र इजाजुदीन द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थित साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर लिंक के माध्यम से साइबर ठगों ने आवेदक के खाते से २५,००० रुपये स्थानांतरित करा लिये हैं।

नसीम ने शिकायत करते हुए ठगी गई रकम को वापस दिलाने का आग्रह किया था। नसीम की शिकायत पर साइबर हेल्प सेन्टर की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ईजी बज को फ्राड से अवगत कराते हुए सम्पूर्ण धन राशि २५,००० रुपये आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।

पुलिस टीम द्वारा की गयी इस कार्यवाही पर नसीम ने हर्ष व्यक्त किया और ठगी गई रकम को वापस दिलाने पर उसने साइबर हेल्प सेंटर टीम का आभार जताया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 5 =