Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव फुगाना में पुरानी रंजिश के चलते दुकानदार की हत्या, फैली सनसनी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। बुढाना क्षेत्र के गांव फुगाना में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक ग्रामीण युवक ने दुकानदार परविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

मंगलवार सुबह बुढ़ाना थानाक्षेत्र में दुकानदार की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।

वहीं हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार बुढाना क्षेत्र के गांव फुगाना में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक ग्रामीण युवक ने दुकानदार परविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस  मौके पर पहुंच गई। 

 बताया गया कि फुगाना निवासी परविंदर मलिक गांव में परचून की दुकान करता था। मंगलवार सुबह वह दुकान पर था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक आदित्य उर्फ भूरा ने उसे गोली मार दी।  गोली लगते ही परविंदर जमीन पर गिर पड़ा, आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक परविंदर की मौत हो चुकी थी।

वहीं घटना के बाद भारी संख्या में आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =