Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारत के विभाजन की पीड़ा को भुलाया नहीं जा सकता-विजय शुक्ला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व् जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता आयोजित हुइ। जिसमें मुख्य बिंदु देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा। १४ अगस्त भारतीय इतिहास काला दिवस था। भारत के इतिहास में यह एक ऐसा दुर्भाग्यशाली दिन था

जिस दिन भारत के भूगोल, समाज, संस्कृति सभी का बंटवारा हो गया है। नफरत और हिंसा ने लाखों लोगों को अपने घर से विस्थापित किया और लाखों की संख्या में जाने चली गई। अखंड भारत के आजादी के इतिहास में १४ अगस्त की तारीख को आंसुओ से लिखकर रक्त रंजित कर दी गई। देश का विभाजन हो गया। भारत के विभाजन की पीड़ा को भुलाया नहीं जा सकता है। यह दिन भारत के लोगों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। हर भारतीय को इस दिन याद रखना चाहिए। हम भारतीयों को इस दिन को याद रखने की जरूरत है, क्योंकि हमारी लाखों बहनें और भाई विस्थापित हो गए थे और कई लोगों ने बेवजह नफरत के कारण अपनी जान गंवा दी थी, उन्हें विभाजन के दौरान यातनापूर्ण व्यवहार और हिंसा का सामना करना पड़ा था।

विभाजन का दर्द और उस दौरान हुई हिंसा देश की स्मृति में आज भी गहराई से अंकित है। ३० दिसम्बर १९०६ को घोर साम्प्रदायिक संगठन मुस्लिम लीग का गठन हुआ। मुस्लिम लीग ने अपने जन्म से ही पृथकतावादी नीति को अपनाया तथा भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं का विरोध किया। १०.१९३९ में मुस्लिम लीग ने देश में व्यापक दंगे करवाए। लाहौर में १९४० में मुस्लिम लीग का सम्मेलन हुआ जिसमें उन्होंने दो राष्ट्र के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। मुस्लिम लीग ने साफ तौर पर यह घोषणा कर दी कि वे साथ-साथ रहने की अपेक्षा अलग देश चाहते हैं।

मुस्लिम लीग द्वारा डायरेक्ट एक्शन डे के तहत देश में दंगे और उन्माद फैलाया गया और देश में हत्या, लूट, आगजनी व दुराचार का दौर शुरू हो गया। .लाहौर से, पठानकोट से और बंगाल से लाखों संपन्न परिवार शरणार्थी के रूप में इस खंडित भारत के अंदर धीरे-धीरे आगे बढ़ते जा रहे थे। उन्हें अपने प्राणों का भय था। जीवन भर कमाई और चल-अचल संपत्ति को पूर्वी एवं पश्चिमी पाकिस्तान में छोड़कर भागने की मर्मांतक पीड़ा थी। भारत में शरणार्थी बनने की विफलता थी। भूख प्यास, थके हुए शरीर, बीवी-बच्चों के भीषण कष्ट इत्यादि सहन करने की त्रासदी थी

लेकिन उधर दिल्ली में राजनीति अपने गति से जारी थी। दिल्ली के मंदिर मार्ग पर हो रही सभा में बंगाल से आए निर्मल चन्द्र चटर्जी ने कहा था कि ३ जून को ब्रिटिश सरकार द्वारा दिया गया विभाजन का प्रस्ताव स्वीकार कर कांग्रेस ने न केवल बहुत बड़ी गलती की है वरन करोड़ों भारतीयों की पीठ में छुरा भी घोंपा है। भारत का विभाजन स्वीकार करने का अर्थ यह है कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की गुंडागर्दी के सामने पराजय स्वीकार कर ली। पूर्वी बंगाल की जनसंख्या लगभग ३ करोड़ ९० लाख थी जिनमें ३० प्रतिशत हिन्दू थे. इनमें ५० लाख हिन्दू पश्चिम बंगाल आ गए लेकिन फिर भी २ लाख लोगों की हत्याएं हुई पूर्वी बंगाल में हिन्दुओं को निर्धारित क्षेत्र में नजरबन्द कर के रखा गया और उनके जजिया कर वसूला गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस द्वारा विभाजन स्वीकार करना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

भारत विभाजन के परिणामस्वरूप लाखों लोग मारे गए। १.५ करोड़ से अधिक लोग बेघर हुए। १लाख से अधिक महिलाओं के साथ अनाचार हुआ। कम्युनिस्ट पार्टी ने मुस्लिम लीग की विभाजन की मांग का समर्थन तो किया ही, इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने अनेक मुस्लिम सदस्यों को निर्देश दिया कि वे द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को बौद्धिक बलश् प्रदान करने के लिए मुस्लिम लीग में शामिल हों जिन्ना अथवा मुस्लिम लीग को पाकिस्तान का निर्माता कहना बहुत उचित नहीं है। इसमें कांग्रेस की नीतिगत असफलता भी पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। जिन्ना ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि उनको इस बात की कल्पना तक नहीं थी कि वे जीते-जी पाकिस्तान का अस्तित्व देख सकेंगे। १५ या १६ अगस्त १९४७ की तारीख जब पंडित जवाहरलाल नेहरू लाहौर के डी.ए.वी. कॉलेज कैम्प पहुंचे थे 

वहां हजारों की संख्या में पीड़ित दुखी शरणार्थियों ने गुस्से में नेहरू वापस जाओ, गो बैंक नेहरू के नारे लगाने शुरू किए, लोगों का गुस्सा देखकर पंडित नेहरू और बलदेव सिंह वापस चले गए। .पंडित नेहरू ने मात्र प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने के लिए न केवल देश के टुकड़े करवाए बल्कि लाखों लोगों के खून से भारत भूमि को नहला दिया। घृणा का जो बीज उस समय बोया गया उन्हें पूर्णतया नष्ट करने के लिए आने वाली कई पीढ़ियों को मिलकर प्रयास करना होगा। यह बात समझने में हर कोई नाकाम रहा कि यदि पंडित नेहरू राष्ट्रवादी थे, उनका विश्वास धर्मनिरपेक्षता में था तो वे अचानक धर्म के नाम पर होने वाले विभाजन को स्वीकार करने के लिए सहमत कैसे हो गए। मौलाना अबुल कलाम आजाद कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रमुख नेता रहे हैं.

उन्होंने इंडिया विन्स फ्रीडम में लिखा, जवाहरलाल नेहरू मेरे सबसे प्यारे दोस्तों में से एक थे, फिर भी मुझे खेद के साथ कहना पड़ता है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि उन्होंने राष्ट्रीय उद्देश्य और सरोकारों को बहुत नुकसान पहुँचाया था। अंग्रेजों की उत्तराधिकारी होने के कारण कांग्रेस यह गलतफहमी पाले हुए थी कि जब अंग्रेज विदेशी होते हुए भी मात्र दो समूहों को एक दूसरे से लड़ाकर दो सौ साल तक राज कर सकते हैं

तो हम स्वदेशी होते हुए दो हजार साल तक राज क्यों नहीं कर सकते, .अनेकानेक धार्मिक और और जातीय दंगे करवाने के बाद भी वे आज तक छाती ठोककर अपने आप को धर्मनिरपेक्ष ही कहते हैं, समाज में जितनी अधिक घृणा कांग्रेस ने फैलाई, जितनी विभाजक रेखाए उसने खींची, उसका एक प्रतिशत अंग्रेजों ने भी नहीं किया होगा। आज जो कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता की ध्वजवाहक बनने का ढोंग करती है

उसी कांग्रेस ने कई साम्प्रदायिक कानूनों को पारित करवाने में अंग्रेजों की सहायता की थी, भारतीय जनता पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर १४ अगस्त को प्रदेश के सभी संगठनात्मक ९८ जनपदों में देश की विभाजन में विस्थापित तथा शहीद हुए देशवासियों की स्मृति में मौन जुलूस निकालेगी, .पार्टी जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनियों में देश के विभाजन की त्रासदी को चित्रों, अभिलेखों तथा चलचित्रों के माध्यम से नागरिकों के बीच प्रदर्शित करेगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 3 =