समाचार (Muzaffarnagar News)
जंगली चोरो का आतंक जारी ट्यूबवेल मे चोरी से हडकंप
मोरना। क्षेत्र में जंगली चोरों का आतंक लगातार जारी है। मोरना के जंगल मे चोरो ने आधा दर्जन किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर किसानों में रोष व्याप्त हो गया है। पीडित किसानों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई व चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी किसान संजीव उर्फ संजु शिवाच, गोपाल शिवाच, शादीराम, नेपाल सिंह व बिटटु चौधरी आदि किसानों के खेत गांव के जंगल में है। शनिवार की सुबह जैसे ही किसान अपनी ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उन्होंने ट्यूबवेल की दीवार टूटी हुई मिली। जहां चोरों ने ट्यूबवेल से केबिल, स्टार्टर, ऑपरेटर, कटआउट सोलर पैनल स्प्रे मशीन कृषि यंत्र आदि सामान चुरा लिये। किसान संजू चौधरी ने बताया चोरों ने आधा दर्जन ट्यूबवैलों के कमरों की दीवार तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ट्यूबवैल चोरी की घटनाएं लगातार जारी है। चोरी की घटनाओं को रोकने मे पुलिस नाकाम साबित हो रही है।किसानो ने शीघ्र घटनाओं के खुलासे की मांग की है।
थाना प्रभारी मुनीश कुमार ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।
सड़क बनी तालाब का नहीं हुआ समाधानः विकास शर्मा भाकियू
चरथावल। ब्लॉक के मगनपुर में तरसपाल पुत्र नवल सिंह की पिछले रोज हुई थी मृत्यु जिनकी कल है तेरहवीं ग्रामीण और परिवार ने लिया निर्णय की ब्लॉक पर हम शोक सभा कल करेंगे। ग्राम मंगनंपुर में पाल समाज की बस्ती में पिछले 3 साल से सड़क तालाब बनी हुई है ग्रामीणों द्वारा बार-बार आला अधिकारियों का अवगत कराया गया पिछले साल यहां पर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन किया था जिसमें अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था और पानी निकासी का समाधान के लिए बोला था लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ पिछले चार रोज पहले तरसपाल पुत्र नवल सिंह की मृत्यु हो गई उनके घर के सामने तालाब सड़क बनी हुई है आने जाने का रास्ता नहीं है पीड़ित परिवार ने और ग्राम वासियों ने एक निर्णय लिया है कि हमारे यहां जब रास्ता नहीं है मेहमान आ नहीं सकते जा नहीं सकते तो हम लोग तरसपाल जी की शोक सभा चरथावल ब्लॉक परगना में करने का काम करेंगे जिसकी पूर्णता जिम्मेदारी यहां क
गाजीपुर बॉर्डर पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक को रोका, बरेली जा रहे थे, पुलिस ने नहीं दी अनुमति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मुजफ्फरनगर बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है। जनपद से समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक को शनिवार को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। वे बरेली किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, सांसद के वाहन को रोकने के बाद पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान मौके पर कहासुनी हुई हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। सपा नेताओं ने इसे जनप्रतिनिधि की आवाज दबाने की कोशिश बताया, जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम केवल एहतियातन उठाया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सदर तहसील में जिलाधिकारी उमेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस विशेष समाधान दिवस के तहत तहसील में विभिन्न शिकायतों का पूरी गंभीरता से निपटारा किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्र व पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि लोगों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है और शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।कार्यक्रम में जनता ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिनका समाधान तत्काल किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा और सुरक्षा तथा विकास सुनिश्चित करेगा। यह समाधान दिवस प्रशासन की तत्परता और जनता के विश्वास का परिचायक साबित हुआ।
े जिला प्रशासन की होगी
अग्रसैन विहार में 5 को होगा पथ संचलन
मुजफ्फरनगर। विजय दशमी उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुजफ्फरनगर द्वारा अग्रसैन विहार रस्तोगी पार्क से 5अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 7ः30 बजे अग्रसैन विहार कॉलोनी एवं ध्रुव बस्ती में पथ संचलन निकाला जायेगा यह जानकारी बस्ती प्रमुख रंजन कुमार ने देते हुवे सभी नागरिकों से सुबह पार्क में पहुंचने की अपील की हैं !
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मिल में तैयारियों का किया निरीक्षण
मोरना। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ मोरना चीनी मिल मे जाकर नये पेराई सत्र की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों से स्वच्छता,सुरक्षा, सुविधा को लेकर बातचीत की।गंदगी को देख भड़के जिला पंचायत अध्यक्ष ने साफ सफाई करने को कहा। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स मोरना मे शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने प्रधान प्रबंधक वी. पी. पाण्डेय संग मिल का निरिक्षण किया। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगामी पैराई सत्र को दो सप्ताह मे चालू करने, मिल मे पूर्ण स्वच्छता अपनाने, कर्मचारियों की सुरक्षा व किसानो को स्वच्छ पयजल सहित कीटनाशक का छिड़काव व किसानो को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने। किसानो के साथ मित्रता पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिये।प्रधान प्रबंधक ने कहा की अक्टूबर के अंत तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायेगी और शासनादेश के अनुसार नवबंर के प्रथम सप्ताह मे मिल चालू हो जायेगी। इस अवसर पर मुख्य अभियंता शशिकांत यादव, मुख्य रसायनविद एस के झा, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, रामकुमार शर्मा,मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, संजय कोरी मनोज कुमार,तरुण धीमान,महिपाल राठी,कंवरपाल सिंह,भीषमदास आदि मौजूद रहे।
सपा एकता भाईचारे की मजबूती से भाजपा की सांप्रदायिकता का जवाब देगीः जिया चौधरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।।समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय महावीर चौक पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में आयोजित की गई।
सपा की मासिक बैठक में विधानसभा,नगर व ब्लाक अध्यक्षों के साथ बूथ कमेटी की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि किसान मजदूर युवाओं व महिलाओं के मुख्य मुद्दों समस्याओं को दूर करने में भाजपा सरकार फ्लॉप रही है। जनता के अधिकारों योजनाओं पर भाजपा सरकार की उदासीनता से जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। यूपी भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ही सांप्रदायिक तनाव को साजिश के तहत बढ़ा रही है लेकिन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में भाजपा की सांप्रदायिक साजिश का जवाब जनता में एकता भाईचारे की मजबूती से देगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव नौशाद अली सपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में बूथ मजबूती के साथ भाजपा की सांप्रदायिक साजिश के विरुद्ध एकता भाईचारे को मजबूत करने पर भी अभियान चलाकर इस बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के मिशन को सफल बनाए। समाजवादी पार्टी स्थापना दिवस पर समाजवादी पार्टी के संघर्ष पर चर्चा के साथ मिठाई बांटी गई।
मासिक बैठक को सपा जिला उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,संजीव आर्य, डॉ अविनाश कपिल,इमरोज पायलट सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी सपा नेता सलीम मलिक,सतबीर त्यागी समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, सपा नेत्री दीप्ति पाल सपा सभासद नदीम खान आदि ने संबोधित किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, सपा नेत्री वकीला बेगम,अभिषेक गोयल एडवोकेट, सुमित पंवार बारी,राशिद जैदी, रामपाल सिंह पाल, डॉ नूर हसन सलमानी, ऐश मोहम्मद मेवाती, रजनीश यादव,चौधरी अजय कुमार,पंकज सैनी, तरन सौदे एडवोकेट,सलमान त्यागी,श्याम सुंदर, हनीफ इदरीसी,सरताज चौधरी,आयुष चौधरी, रिजवान अंसारी,फैसल राणा सभासद शहजाद चीकू सभासद हसीब राणा,सलीम अंसारी,डा हनी समाहत, डॉ अलीशेर अंसारी, वंशराज चौहान,हुसैन राणा,राव नफीस,शशांक त्यागी,आशीष राणा, चौधरी मेहरबान, आशीष राणा,शानू ठेकेदार,गगन मावी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्याओं का समाधान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया द्वारा कार्यालय परिसर में जनता दर्शन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव उनके समक्ष प्रस्तुत किए। डॉ. तेवतिया ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विभाग की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और निर्धारित समयसीमा में समाधान की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं एवं सुझाव विभाग तक निडर होकर पहुँचाएँ, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
मुठभेड में एक लाख का इनामी हुआ ढेर
बुढ़ाना। पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मेहताब को मुठभेड़ में मार गिराया है। देर रात पुलिस को मेहताब के आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बदमाश की घेराबंदी की गई। बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आखिरकार पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें बदमाश को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। मेहताब का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एक पुलिसकर्मी के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र के परसोली के जंगल में हुई। मारा गया बदमाश मेहताब शामली जिले के रसूलपुर का रहने वाला था। उस पर लूट, डकैती और रंगदारी सहित 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस को मेहताब के पास से कई चीजें मिली हैं। इसमें 01 रिवाल्वर .38 बोर मय 06 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस, 01 पिस्टल 9 मिमि मय 03 खोखा व 11 जिन्दा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), चांदी के आभूषण-09 पाजेब, 02 गले के हार, 01 तगडी, 24 जोडी बिछुआ,01 अंगूठी , सोने के आभूषण- 03 जोडी कुण्डल,01 नथ, 02 कान की बाली, 01 जोडी झुमकी, 03 नाक फूल, 01 अंगूठी, 01 आधारकार्ड, 01 ई-श्रम कार्ड बरामद हुआ।
जांच में पता चला है कि मेहताब एक सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना में फरार था। पुलिस के अनुसार, मेहताब कई गिरोहों से जुड़ा था। मुठभेड़ की सूचना पर मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच की। 19 दिन पहले मेहताब ने अपने साथियों के साथ बुढाना कोतवाली क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी और उनके पोते से 10 लाख के जेवर लूट लिए थे। 3 नकाबपोश बदमाशों ने मंदवाड़ा रोड पर दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी नेमचंद (60) और उनके पोते अंकित (25) को तमंचे के बल पर रोका था। बदमाशों ने दोनों को पास के खेत में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए। उनके पास से 7 तोले सोना, 2.5 किलोग्राम चांदी और 4 हजार रुपए लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया था।पुलिस ने घायल अंकित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। बदमाशों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी।12 दिन पहले पुलिस ने लूट में शामिल 20 हजार के इनामी बदमाश शादाब को गिरफ्तार किया था। शादाब ने ही अपने भाई महताब उर्फ कल्लू के साथ मिलकर सर्राफा व्यापारी और उनके पोते से लूट की थी। 21 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पापुलर बाग पहुंची। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वह गन्ने के खेत में छिपने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने चारों तरफ से बदमाश को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शादाब के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल शादाब को अस्पताल भेजा गया। उसके पास से लूटे गए जेवर और एक तमंचा बरामद मिला। पूछताछ में आरोपी शादाब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। शादाब पर लूट, शस्त्र अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। 28 सितंबर को मुजफ्फरनगर में एक लाख के इनामी बदमाश नईम कुरैशी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उस पर 6 हत्या, लूट, गैंगस्टर और रंगदारी समेत कुल 36 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि नईम किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
एसएसपी संजय कुमार ने खुद मोर्चा संभाला। मीरापुर थाना क्षेत्र के भूरा चौकी क्षेत्र के जंगल में पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को 2 बाइक पर दो बदमाश आते दिखे। पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से 30 मिनट तक करीब 20 राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें नईम कुरैशी को गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से हेड कॉन्स्टेबल कालू राम घायल हुए थे। जबकि मीरापुर एसएचओ बबलू वर्मा के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल से 2 पिस्टल और 2 बाइक भी बरामद की थी।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री थाना बुढाना, थानाध्यक्ष मोहित चौधरी थाना शाहपुर, उ0नि0 संदीप कुमा, ललित कसाना, रामअवतार, विकास चौधरी, हे. का. सुनील कुमार, निर्वेश नीरज त्यागी, विकास, अमरदीप, भूपेंद्र, संजय, पुष्पेंद्र कुमार, रोहताश कुमार थाना बुढाना, है.का. प्रेमचंद शर्मा थाना शाहपुर, है. का. नितिन कुमार एसओजी, का. कुशलपाल, योगेश कुमार, मो. इस्फाम, नकुल सांगवान थाना बुढाना, का अलीम, शिवम यादव, प्रशान्त कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।
झूम उठी राजा रामचंद्र का हुआ राजतिलक पर अयोध्याः50वें रामलीला मंचन का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव में राजा राम चन्द्र के राजतिलक की लीला का भावपूर्ण और रोमांचकारी मंचन कलाकारों ने प्रस्तुत किया तो अयोध्या का हर घर खुशियों के दीयों से प्रकाशमय नजर आया। अयोध्या में राजा रामचंद्र के दरबार में प्रसन्नता और सम्पन्नता का आगमन हुआ। चहुंओर हर्ष और उल्लास के बीच अनेक नृत्य नाटिकाओं के सहारे कलाकारों ने धर्म की विजय को सुन्दर ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को श्रद्धा और आस्था के भाव के साथ रोमांच में बांधे रखा। इसी के साथ 50वें रामलीला मंचन भव्य एवं अविस्मरणीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेल नगर द्वारा विजयादशमी के उपरांत आयोजित रामलीला के अंतिम दिवस पर शुक्रवार की रात्रि में भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और उनके राजतिलक की लीला का मंचन अत्यंत भव्य और हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर के मुख्य रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इस अद्वितीय आयोजन के साक्षी बने। भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के इस दिव्य प्रसंग की शुरुआत मंच पर पूजन के साथ हुई, पंडित बृजेन्द्र मिश्रा ने मुख्य अतिथि उद्यमी रघुराज गर्ग और संजीव अग्रवाल सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूजन सम्पन्न कराया। इसके पश्चात आरती और दीप प्रज्जवलित कर रामलीला मंचन प्रारम्भ हुआ। मंच को अयोध्या के राजमहल के रूप में सजाया गया था, जिसमें सुनहरी झालरों, दीपमालाओं और पुष्पों की सुंदर सजावट थी। भगवान श्रीराम का राजतिलक अतिथियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ वैदिक विधि से कराया गया। तिलक के पश्चात भरत द्वारा श्रीराम को सिंहासन सौंपने का दृश्य अत्यंत मार्मिक था। श्रीराम का आदर्श शासन और ‘रामराज्य’ की स्थापना का संदेश मंचन का केंद्रीय भाव रहा।
इसके पश्चात कलाकारों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से अयोध्या में छाये हर्ष एवं उल्लास को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। रामलीला समिति द्वारा चयनित कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों का अत्यंत जीवंत और भावनात्मक अभिनय किया। भगवान श्रीराम की भूमिका में पंकज शर्मा ने मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वरूप को सजीव किया। मंचन के दौरान पारंपरिक संगीत, नृत्य और संवादों ने दर्शकों को रामायण के युग में पहुँचा दिया। मंचन के अंत में जब ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा मैदान गूंज उठा, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो साक्षात त्रेता युग लौट आया हो। रामलीला मंचन को निरंतर अपना समर्पण देकर युवाओं को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता के साथ जोड़ने वाले रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक और गुरूजी अनिल ऐरन तथा उनकी धर्मपत्नी मीना ऐरन को मुख्य अतिथि रघुराज गर्ग द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और रामलीला के इस स्वर्ण जयंती महोत्सव को यादगार बनाने के लिए बधाई दी। इसके पश्चात रामलीला के कलाकारों, निर्देशक मंडल और तमाम सहयोगियों को चांदी का सिक्का, स्मृति चिन्ह और प्रमोपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चौधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चौधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, सन्नी राणा, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन, जितेन्द्र उपाध्याय, विवेक गर्ग, आकाश गोयल, आर्यन गुप्ता, पिन्टू गिरी, तनिष्क भारद्वाज, अनन्त मोहन, अंश कश्यप, संजय कुमार, चिराग चौधरी सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।
यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
खतौली। जनता कन्या इंटर कॉलेज खतौली में ’मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत कस्बा शाहपुर में बालक/बालिकाओं को सुरक्षा ,सम्मान, स्वाबलंबन , व यातायात के नियमों के विषय में बताया गया व सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे- विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वल योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधान मंत्री जन अरोग्य योजना,नशा मुक्ति भारत अभियान आदि से अवगत कराते हुए तथा बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे-वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर -181, पुलिस आपातकालीन सेवा -112, स्वास्थ्य सेवा-102,108, ’मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076, चाइल्ड लाइन 1098, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी दी गयी तथा पंपलेट वितरित की गई।
आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बीबीए विभाग द्वारा आज इन्फोटेनमेंट क्लब की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ष्आत्मनिर्भर भारतः दृष्टि और उपलब्धियाँष् रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जोडना तथा उन्हें इसके विभिन्न आयामों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। उन्होंने छात्रों को आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व को बताते हुए कहा कि ष्आज भारत तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। हमें आत्मनिर्भर बनने के लिए केवल आयात पर निर्भर रहने के बजाय देश में ही उत्पादन, नवाचार और कौशल विकास पर जोर देना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारम्भ किया गया यह अभियान न केवल आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक ठोस कदम है बल्कि यह नए भारत की नई पहचान भी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक और तकनीकी स्तर पर भी भारत की शक्ति को मजबूत बनाता है। इसके पश्चात् बीबीए विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ष्आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारे युवा वर्ग उद्यमिता, कौशल विकास और नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाएँगे। बीबीए जैसे प्रबंधन पाठ्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि विद्यार्थी प्रबंधन और व्यवसाय की बारीकियों को सीखकर स्वयं का व्यवसाय खड़ा करें और रोजगार देने वाले बनें, न कि केवल रोजगार तलाशने वाले कॉलेज सदैव अपने विद्यार्थियों को इसी दिशा में प्रेरित करता रहा है। इसके बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा पीपीटी प्रेजेंटेशन जो बीबीए विभाग के संकाय सदस्य श्री दीपक कुमार गर्ग द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा, इसके पांच स्तंभ- अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढाँचा, तकनीक आधारित प्रणाली, जनसांख्यिकी लाभ और माँग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत सरकार ने अनेक ठोस कदम उठाए हैं। इसमें विशेष रूप से एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) को प्रोत्साहित कर रोजगार सृजन और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाएँ युवाओं को नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। डिजिटल इंडिया पहल के तहत तकनीक आधारित नवाचार, ऑनलाइन सेवाओं और ई-गवर्नेस को नई गति दी गई है जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है। इसके अतिरिक्त, वोकल फॉर लोकल पहल
निशुल्क गीता पाठ का भव्य आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से किये जा रहे साप्ताहिकध्एकादशी पर गीतापाठ की श्रृंखला मे पापाकुंशा एकादशी का पाठ सायं 06ः30 बजे से ज्योति, राधा मिश्रा के सौजन्य से उत्तरी सिविल लाइन्स में आयोजित किया गया। जिसमे भारी संख्या मे श्रद्धालुओ ने भाग लिया ।जिसमे सर्वप्रथम पण्डितजी ने दीप प्रज्वलित कराकर तथा विधिवत पूजा- अर्चना के उपरांत , अतुल गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप , भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मन्त्र , गीता जी के अठारहवें अध्याय का पाठ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धाध्भाव पूर्वक कराया गया। तत्पश्चात् भजनभाव की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा रे मन करले गीतापाठ ये ही तेरे काम आयेगा , विमल प्रताप सिंह द्वारा राम जी की महिमा, राधा मिश्रा द्वारा कान्हा-राधा जी का भजन , ज्योति बहन द्वारा शिव महिमा का आह्वान/स्तुति आदि भजनभावो से उपस्थित समस्त श्रद्धालुजन भक्ति भाव मे सराबोर हो गये। भक्ति रस मे सभी धर्म प्रेमी बन्धु जन , माताएं , बहनें ओत-प्रोत हो गयी । अतुल गर्ग द्वारा हे योगेश्वर हे परमेश्वर प्रार्थना तथा गीताजी की आरती विपिन गुप्ता , अशोक शर्मा , सुभाष गोयल द्वारा कराई गयी। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि आश्विन मास ,शुक्ल पक्ष की मनुष्य की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली,अश्वमेघ एवं सूर्य यज्ञ के समान फलदायी , धन-संपदा, सुख ,समृद्धि प्रदान करने वाली एवं मनुष्य के समस्त पापों का नाश करने वाली पापाकुंशा एकादशी के इस अति पुण्यदायी , अक्षय फलदायी दिवस के शुभ अवसर पर सभी के लिए ईश्वर से मंगल कामना की। सांय 08 बजे गीताजी की आरती के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग , रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल , अशोक शर्मा , विपिन गुप्ता , ज्योति , शकुन्तला ,मीनाक्षी , गीता बंसल, मधु शर्मा, रेखा तायल , सन्तोष गुप्ता, रीतू शर्मा,अल्का गोयल ,पूनम, जाह्नवी, अनुष्का , रोहित कुमार, अशोक कुमार , पंडित कृष्णानन्द, संजय मिश्रा आदि श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मे मिश्रा परिवार द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गयी । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
.
शोक व्यक्त करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व पूर्व मंत्री योगराज
बुढाना। कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने ग्रामीण देशवीर के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के गांव चंधेडी निवासी देशवीर का दो दिन पूर्व बारात घर की छत से गिरकर निधन हो गया था। इस हादसे से परिजनों मे कोहराम मच गया तथा ग्रामीणों मे शोक छा गया। आज गांव चंधेडी निवासी देशवीर के घर पहुंचे कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार व पूर्व मंत्री योगराजसिंह आदि ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विशाल भजन संध्या आज
मुजफ्फरनगर!संउक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर द्वारा अग्रकुल शिरोमणि चक्रवती सम्राट महाराजा अग्रसैन जी की जयंती के शुभ अवसर पर एक विशाल भजन संध्या एवं गोष्ठी का आयोजन कल 5अक्टूबर दिन रविवार को शाम 6बजे से मधुर मिलन बैंकट हॉल कूकड़ा चोंक अलमासपुर निकट पेट्रोल पंप में किया जा रहा हैं! कार्यक्रम के मुख्य सयोजक शलभ गुप्ता ने बताया की महाराजा अग्रसैन जी की जयंती पर मुजफ्फरनगर में भजन संध्या का ऐसा कार्यक्रम इतिहास में पहली बार हों रहा हैं !
सिल्ट सफाई कार्य का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रतिवर्ष की भांति वर्षा ऋतु के समापन पर सिंचाई विभाग द्वारा राजवाहों की सिल्ट सफाई के कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पूजा अर्चना के साथ नारियल तोड़कर शुरू किया । राजवाहा अथाई, भोपा, जौली, नगला बुजुर्ग आदि स्थानों पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं जूनियर इंजीनियर्स की उपस्थिति में कार्य शुभारभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा निर्वाल ने अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा, एस डी ओ तृतीय मनोज कुमार, जूनियर इंजीनियर्स वीरेंद्र कुमार ,जय प्रकाश एवं धर्मेंद्र कुमार से कहा कि सिल्ट सफाई का कार्य निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण होना चाहिए ताकि किसानों को गेहूं बुवाई ,सरसों बिजाई हेतु सिंचाई की समस्या नहीं आनी चाहिए । डा निर्वाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में किसान है इसलिए कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए । सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने समय से कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह कोरी , जिला संयोजक रामकुमार शर्मा , गुरुदास वालिया ,रविंद्र कुमार ,महिपाल राठी आदि उपस्थित रहे ।
उपजिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं
जानसठ। उप जिलाधिकारी जानसठ द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। शिकायतों का समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए,कोई भी शिकायत लंबित ना रहे । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज उप जिलाधिकारी जानसठ श्री राहुल देव भट्ट द्वारा अधिकारीगण के साथ तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभाग के अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का समय अवधि के अंतर्गत सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाए। कोई भी शिकायत लंबित ना रहे। इस दौरान तहसीलदार श्रद्धा गुप्ताॉ नायब तहसीलदार अजय कुमार साहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
पशु बचाएँ, ग्रह बचाएँ 2025 की थीम के साथ मनाया गया वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मैपल्स एकेडमी बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फर नगर में वन्य प्राणी सप्ताह 2025 के अंतर्गत वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन एवम प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग राजीव कुमार के मार्गदर्शन मे जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे डा राजीव कुमार , द्वारा छात्र छात्राओं को वन्य प्राणी सप्ताह 2025, वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया गया कि प्राणियों की जैव विविधता, परिवर्तनशीलता तथा पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है। 2025 की थीम पशु कल्याण और पर्यावरण के बीच सीधे संबंध को उजागर करती है। यह बताती है कि जिस तरह से हम जानवरों के साथ व्यवहार करते हैं, उसका पर्यावरण और ग्रह पर सीधा प्रभाव पड़ता है।साथ ही, पर्यावरण का पशुओं के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता हैय उदाहरण के लिए, जैव विविधता का नुकसान और निवास स्थान का विनाश जानवरों को नुकसान पहुँचाता है। पशुओं का कल्याण, स्वास्थ्य, पोषण एवम उनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एनिमल लाइफ विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं वरेनियम, तानिया व काव्यांश को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य 12 छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार एवं हर्ष कुमार जिला परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में मैपल्स एकेडमी प्रधनाचार्य डॉ गरिमा वर्मा एवं प्रवक्ता श्रीमती मीनाक्षी राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गौशाला का निरीक्षणकिया
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिलेॉ सभी गोवंश को वैक्सीनेशन किया गया।
बीज उपलब्ध है,बीज प्राप्त करने हेतु कृषक बंधु करें आनलाईन आवेदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला कृषि अधिकारी, ने बताया है कि सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित रवी 2025-26 में शरदकालीन गन्ने के साथ राई/सरसो की अन्तःफसली खेती कराये जाने के सम्बन्ध में जनपद को 1794.52 है० क्षेत्रफल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिये 4 कि०ग्रा० प्रति हैक्टेअर की दर से 71.78 कु० बीज उपलब्ध है, जिसे निःशुल्क प्राप्त करने के लिये किसान भाई कृषि विभाग के पोर्टल ूू.ंहतपकंतेंदण् हवअण्पद पर आनलाईन आवेदन दिनांक 01.09.2025 से 16.10.2025 तक कर सकते है। बुकिंग करने वाले कृषकों के मध्य सरसो का बीज वितरण आनलाईन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी के चयन की प्रक्रिया के आधार पर पोस मशीन के माध्यम से किया जायेगा। आनलाईन आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल दिनांक 01.09.2025 से 16.10. 2025 तक खुला रहेगा। कृषक बन्धुओं से अपील है कि निःशुल्क सरसो बीज प्राप्त करने हेतु उपरोक्तानुसार आवेदन करें।
रूका हुआ वेतन दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछले कई माह से वेतन ना मिलने से क्षुब्ध जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों ने सांकेतिक हडताल कर त्यौहारों से पहले रूका हुआ वेतन दिलवाने की मांग की।जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों ने अस्पताल परिसर में सांकेतिक धरना दिया। स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि वे लोग प्राईवेट कम्पनी के अधीन काम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उक्त कम्पनी ने उनका कई माह का भुगतान रोक रखा है। जिसके चलते उन्हे आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा है। अतः त्यौहारों से पूर्व उनका रूका हुआ वेतन दिलाया जाए। ताकि वे भी परिवार के साथ त्यौहारों का आनन्द ले सकें।
फिरौती देकर लौटा अपहृत किसानः पुलिस जांच मे जुटी
जानसठ। खेत पर काम करने गए किसान को बदमाशों ने अपहरण कर बंधक बना लिया। फिरौती देकर वापिस लौटे किसान ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छीनबीन शुरू की।
सूत्रों के अनुसार कस्बे के मौहल्ला हुसैनपुरा निवासी करीब 65 वर्षीय किसान अरूण उर्फ अटल अपने गांव तालडा स्थित अपने खेतों पर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने किसान अरूण उर्फ अटल को खेत के भीतर ही एक स्थान पर बंधक बना लिया। चर्चा रही कि उक्त किसान देर रात्रि 10 लाख रूपये फिरौती देकर वापिस लौटा है। बताया जाता है कि घर वापिस लौटने के बाद अपने परिजनों के साथ जानसठ थाने पहुंचे किसान ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पीडित के पुत्र मयंक की तहरीर पर मुकदमा कायम कर मामले की जांच पडताल शुरू की। पुलिस सूत्रों का मानना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध में कुछ कहा जा सकेगा।


