उत्तर प्रदेश

Unnao: खेत में सो रहे किसान की निर्मम हत्या

Unnao: गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र गंगा बैराज चौकी के अंतर्गत कनिकामऊ गांव के रहने वाले छोटेलाल उर्फ पहाड़ी फसल की देखरेख करने के लिए खेत में सोए थे. अज्ञात लोगों ने छोटेलाल की हत्या कर दी. आज आसपास के खेतों में पहुंचे लोगों ने खून से लथपथ शव देखा तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन घटना की जानकारी गांव के लोगों ने परिजनों को दी.

खेत पहुंचे परिवारीजनों ने शव देखा तो रो-रो कर बुरा हाल हो गया. किसान की मर्डर की सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे, जहां फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में साक्ष्य एकत्रित किए हैं, जिसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी हासिल की है.

मृतक के बेटे ने गांव के ही एक युवक पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया की मृतक के कमर पर चोट के निशान हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =