Muzaffarnagar News: विकास के पथ पर लगातार बढ रहा है प्रदेशः डा. संजय निषाद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान मे रखते हुए काम कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं। जिनका पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार पिछडे वर्ग के लिए भी समानभाव से काम कर रही है। देश की आजादी के लिए निर्बल को सबल बनाने के लिए सरकार का सहयोग है। जबकि पिछले करीब 30 वर्षो से सत्तासीन सरकारें पिछडे वर्ग की अनदेखी करती रही। कश्यप निषाद समाज अब अपने हितों के लिए पूरी तरह जागरूक हो चुका है।
मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मन्त्री मत्स्य विभाग डॉ.संजय कुमार निषाद ने उक्त उदगार व्यक्त किए। प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मन्त्री बनने के पश्चात पहली बार सहारनपुर मण्डल के दौरे पर निकले कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय कुमार निषाद ने कहा कि जनपद मे उनके आगमन का उददेश्य संगठन को मजबूती देना एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना है। ताकि संगठन हित मे विस्तृत चर्चा हो सके।
कैबिनेट मन्त्री डॉ.संजय कुमार निषाद ने कहा कि देश की आजादी के बाद से ही कश्यप निषाद समाज के साथ सौतेला व्यवहार किया। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारो मे मझवार, निषाद, माली, पासी आदि 66 अनुसूचित जाति/जनजातियों की और सरकार ने कोई ध्यान नही दिया। मंत्री संजय निषाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार मे मंत्री मुकुल वार्ष्णेय व मंत्री शैलजा ने कांग्रेस की सरकार मे फाईल गायब करने का काम किया। उन्होने कहा कि पिछले करीब 30 साल से इस समाज को जाति के नाम पर लटका कर रखा है।
जबकि न्यायालय ने कहा है कि आरक्षण की व्यवस्था केन्द्र सरकार की और से हो। इसके लिए पहल की जानी चाहिए। उन्होने आरोपित किया कि पिछली सत्ताओ मे मछुआरों को अपराधी घोषित किया गया। मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक सपा बसपा की सरकारों ने इस समाज के साथ धोखा किया है। उन्होने कहा कि हमे पिछडी जाति मे डाल दिया है। उन्हे पुकारू नाम से पिछडो मे डालने का काम तत्कालीन सरकार ने किया। जिसका नतीजा यह रहा कि वे लोग ना तो पिछडो मे रहे और ना ही अनुसूचित में। मंत्री श्री निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने उन्हे सहयोग दिया है।
वे भगवान श्रीराम को अपना आदर्श मानते है। क्योंकि त्रेतायुग मे भगवान श्री राम ने निषादराज को गले लगाया था। उन्होने आरोप लगाया कि तत्कालिन केन्द्र की व सपा बसपा की सरकार इस समाज को परेशान किया। उन्होने आरोपित किया कि पिछले करीब 30 वर्षो से मछुआरा समुदाये को किसी सरकार ने कोई नौकरी नही दी।
परन्तु योगी सरकार ने मछुआरा कल्याण कोष निधि का स्थापना कर समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया। जो कि स्वागत योग्य है। उन्होने कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने उन्हे शिकार बनाया जबकि भाजपा ने उन्हे हिस्सेदार बनाया।
मंत्री संजय कुमार कश्यप ने कहा कि मछली पालन के क्षेत्र मे सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर मे पर्याप्त पानी की वजह से मछली पालन की पर्याप्त संभावनाए हैं। यहां फिश फार्मिग की जा सकती है। फिश फार्मिग से मछली की मार्किट तैयार की जा सकती है।
वे इस सम्बन्ध में केन्द्रीय मन्त्री डॉ.संजीव बालियान से भी वार्ता करेंगे। उन्होने कहा कि मछली पालन हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभागीय बैठको के अलावा मछली पालन हेतु ट्रेनिंग की जाएगी। उन्होने पत्रकार वार्ता के माध्यम से आहवान किया कि कश्यप समाज के लोग अपनी समृ( के लिए मतस्य पालन से जुडें। उन्होने कहा कि सरकार को पोखर व पटटो के मछुआरा समाज का आमंत्रित करना चाहिए।
फिर दूसरे समाज को। इस दौरान निषाद पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गुर्जर वीरेन्द्र डाढा, उपाध्यक्ष उदयवीर कश्यप, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पश्चिमी उ.प्र. प्रभारी डॉ.निर्दोष गुर्जर, एड.नरेश कश्यप, जयभगवान कश्यप, वरिष्ठ नेता विजय कश्यप, नवीन कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप,रवि कश्यप आदि कश्यप समाज के गणमान्य लोग एवं संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

