Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से होने वाले लाभ की जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने बताया कि जनपद मैं १७४२ करोड़ के निवेश के प्रस्ताव शासन को मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान ३३ लाख ५० हजार करोड़ रुपिये निवेश के प्रस्ताव आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश खुशाली की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि जनहितकारी नीतियों के चलते ही यह हालात बने हैं।

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने लखनऊ में आयोजित हुई तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आंकड़ा पेश किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को कभी बीमारू प्रदेश माना जाता था। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही उद्योग और निवेश का माहौल बनना शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि आज देश की जीडीपी में प्रदेश का ८ प्रतिशत का योगदान है।

९३.८ लाख नौजवानों को मिलेगा रोजगार

प्रोजेक्टर पर फिल्म दिखाते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश में आने वाले निवेश प्रस्ताव की जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में ३३ लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव में ४५त्न पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ३३ लाख करोड़ से अधिक के निवेश से ९३.८ लाख नौजवानों को रोजगार हासिल होगा।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक इन्वेस्टर के साथ एक अधिकारी को जोड़ा गया है। ताकि निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने में किसी भी उद्यमी को कोई समस्या ना आए। जनपद में ४५० करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला था। लेकिन स्थानीय उद्योगपतियों ने पीएम और सीएम की नीतियों में विश्वास जताते हुए १७४२ करोड़ों के निवेश प्रस्ताव दिए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में गत पेराई सत्र का ९८प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान हो चुका है। जबकि मौजूदा पेराई सत्र का भी ७८प्रतिशत भुगतान किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया की किसानों के ट्यूबेल पर लगे मीटर से कोई बिल नहीं आएगा। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एमएलसी वंदना वर्मा, नितिन मलिक आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 20 =