Muzaffarnagar News: प्रयोग की जा चुकी कोरोना किट मिलने से मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना कलां ंगांव के पास घलौली पुलिस चेक पोस्ट के सामने से रोहना कला जाने वाले मार्ग पर सतीश पुत्र सूरज त्यागी के गन्ने के खेत में इस्तेमाल की हुई करीब ३०० कोरोनावायरस किट पडी मिलने से खेत में काम करने वाले किसानों मैं दहशत फैल गई।
बताया गया है कि आज सुबह खेत पर गए किसानों ने देखा कि वहां कपडे में लिपटी कुछ वस्तु पडी हैं। इसके बाद पता चला कि इस कपडे में प्रयोग की जा चुकी कोरोना जांच किट थीं।
उन्होंने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। नियमानुसार मैडीकल वेस्ट और खासतौर से कोरोना किट का डिस्पोजन काफी सावधानी से किया जाना चाहिए। ऐसे में यह किट वहां क्यों और किसने डाली यह बडा सवाल है।
इसके अलावा यह भी सवाल है कि यह किट वहां फेंकने का मकसद क्या था, क्योंकि यह लापरवाही कोरोना को फैलाने का काम कर सकती है।

