Muzaffarnagar News: तीमारदार ने डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया
Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर। ज़िला अस्पताल में मरीज़ दिखाने को लेकर तीमारदार ने डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसमे ज़िला अध्यक्ष शाहआलम भारतीय किसान यूनियन(अ) ने अस्पताल में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करवाने को लेकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी
लेकिन शाम में अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षो के बीच बैठकर बातचीत से ही मामले का समाधान करा दिया गया, जिसमे दोनों पक्षो के लोगो ने गले मिलकर मनमुटाव को खत्म किया और धरना देने का फैसला वापस लिया
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शाहआलम, सीएमएस पंकज अग्रवाल, एसएसआई राकेश शर्मा, एस आई भूपेंद्र शर्मा संगठन के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे

