उत्तर प्रदेश

Kanpur News: मकान की छत गिरने से मलबे में दबे 7 लोग, तत्काल सहायता के निर्देश

Kanpur News : कानपुर के बेगमगंज थाना के अंतर्गत रिजवी रोड पर पुराना जर्जर मकान बना हुआ था। जिसमें 3 मंजिला मकान में लकड़ी की बल्लियों पर बनी मिट्टी की छत है। बीते दिनों हुई बारिश में बल्लियां पूरी तरह सड़ चुकी थीं और छत पर भी घास आदि भी निकल आई थी।

मकान में करीब 11 परिवार रहते हैं। इसी मकान के एक हिस्से में राजू पुत्र कल्लू अपनी पत्नी रुखसाना, बेटे नोमान और बेटी शिफा के साथ रह रहे थे। गुरुवार की सुबह मकान के एक हिस्से की छत भरभरा कर ढह गई।

सुबह हादसे के समय कमरे में सो रहे परिवार के सभी चारों लोग मलबे में दब गए। मकान गिरने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और आसपास से लोग पहुंच गए। लोगों ने बचाव कार्य शुरू करके पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया और तत्काल प्रभाव से घायलों को इलाज के लिए उसक अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन इसी दौरान हादसे में रुखसाना, नोमान और शिफा की मौत हो गई है।

हादसे की जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर पहुंचकर राहत कार्य चलाने और पीड़ितों की तत्काल सहायता के निर्देश भी दिए हैं।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 20 =