Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ८ बैटरे चोरी की घटना का खुलासा- बैटरो सहित किया गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल कस्बे में एक मकान में हुई ८ बैटरे चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पावटी रोड पर स्थित एक खेत से तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी किए गए ८ बैटरे बरामद किए हैं।

दरअसल चरथावल कस्बे में लगभग १४ दिन पूर्व एक मकान मे रखी ई रिक्शा की ८ बेटरो को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।पीड़ित ने थाने में चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज कराया था।

चोरी की घटना के खुलासे हेतु चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध के द्वारा चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष को निर्देश दिए गए थे चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष सिंह ने कांस्टेबल विनीत कुमार,कांस्टेबल कपिल पाल आदि पुलिस टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर ग्राम पावटी खुर्द मार्ग पर स्थित आदेश के खेत से एक नाबालिग सहित तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से खेत में रखें चोरी किए गए ८ बैटरो को भी बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम कुमेल पुत्र रजा,अरफाद पुत्र सय्याद व समीर पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला तीरग्रान कस्बा व थाना चरथावल बताया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों का चालान कर जेल भेज दिया है वहीं एक चोर नाबालिग भी बताया जा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =