Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दो भाईयों की सड़क हादसे में मौत, कई घायल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सड़कों पर हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भोपा क्षेत्र में गन्ने के खोई से भरी टै्रक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गयी। जबकि अन्य हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी २० वर्षीय आदेश पुत्र सतेन्द्र व उसका भाई अमरदास २२ वर्ष तहेरी बहन के रिश्ते के लिये झबरेड़ा नामक स्थान पर जा रहे थे । दोनों भाई बाइक जैसे ही वह गांव से कुछ ही दूरी पर पहुँचे थे कि तभी नहर पटरी पर निरगाजनी झाल की ओर से आ रही खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।

हादसे में दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक भाई आदेश ने मौके पर दम तोड़ दिया। अमरदास को गम्भीर हालत में भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते गम्भीर अमरदास को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दो भाइयों की अचानक मौत की खबर मिलते ही से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

इसके अलावा संधावली ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में रामपुर के गांव टांडा निवासी मतलूब पुत्र इदरीश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दीधाहेडी के पास हुए सड़क हादसे में दीधाहेडी निवासी मीरहसन पुत्र नत्थू व जफर पुत्र जाकिर गम्भीर रूप से घायल हो गये।

दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शामली रोड पर हुए सड़क हादसे में विजय पुत्र अशोक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 10 =