Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलेह जिंदा व् खोखा कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /चरथावल। थाना चरथावल पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी सफलता लगी जब पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की तलाशी एंव चौकिंग अभियान में लगी हुई थी। यहां पुलिस ने दो ऐसे शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है

जो हरियाणा राज्य से अवैध शराब लाकर यूपी के विभिन्न जनपदों में सप्लाई के काम में लगे हुए थे पुलिस अधिकारीयों ने बताया की नगर निकाय चुनाव के दौरान यह शराब जिले में खपाने की योजना थी जिसे पुलिस ने असफल कर दिया है। पुलिस ने इसका भंडाफोड़ करते हुए दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ ही अवैध असलेह जिंदा व् खोखा कारतूस सहित एक बोलेरो गाड़ी भी आरोपियों से बरामद की है पुलिस ने आज पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी चरथावल के कुशल नेतृत्व में दिनांक २६.०४.२०२३ संदिग्ध वाहनध्व्यक्तियों की चौकिंग एंव तलाशी अभियान के क्रम में थाना चरथावल पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है यहां मुढभेड़ के दौरान पुलिस ने ऐसे दो शातिर अपराधियों की धर पकड़ की है जो अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त थे

पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से २३ पेटी अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, एक बोलेरों कार सहित दो तमंचे व् कई जिन्दा व् खोका कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये है । पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछ ताछ में दीपक पुत्र जगमाल सिंह निवासी ग्राम कबासी थाना बराडा जिला अंबाला, हरियाणा, कमलजीत पुत्र दनवीर निवासी ग्राम सुडैल थाना फरकपुर जिला यमुनानगर, हरियाणा होना बताया है।

पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी यह शराब हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में खरीद कर आसपास के जनपदों में महंगे दामों में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते थे लेकिन समय रहते पुलिस की नाकेबंदी में फंस गए और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में १. उपनिरीक्षक शिव सिंह नागर थाना चरथावल, कांस्टेबिल नितिन कुमार, सुखवीर सिंह, आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =