Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र की एक मात्र बालिकाओं की अग्रणी संस्था शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में संस्था में बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की पांच-पांच छात्राओं को विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

हाई स्कूल की नबिया पुत्री अब्दुल करीम प्रथम स्थान, अनअमता पुत्री साकिब द्वितीय स्थान,सरिता पुत्री नरोत्तम तृतीय स्थान,बुशरा पुत्री, सरफराज चतुर्थ स्थान तथा इकरा पुत्री आसिफ पंचम स्थान तथा इंटरमीडिएट की मुस्कान पुत्री फैय्याज प्रथम स्थान,मुस्कान पुत्री रामदयाल द्वितीय स्थान, शहरीन पुत्री शाहिद तृतीय स्थान तथा सानिया पुत्री उमर फारूक और नरगिस पुत्री साजिद अली चतुर्थ स्थान को संयुक्त रूप से संस्था प्रबंधक अरविन्द कुमार गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।

सभी छात्राओं से जब भविष्य के विषय में यह पूछा गया कि वे आगे किस क्षेत्र में जाना चाहती है तो अधिकतर छात्राओं ने कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में जाकर समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रिंकी रानी,आदेश,शिवानी अरोरा अंजलि,ज्योति त्रिपाठी,ललिता शर्मा तथा पूजा पाल उपस्थित रही।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =