Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो शातिर वांछितों के पकड़ा

सिखेडा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिखेडा पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने व अपशब्द कहने वाले ०२ वांछित अभियुक्तगण को २४ घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार।

जनपद में महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने व अपशब्द कहने वाले ०२ वांछित अभियुक्तगण को अभियुक्तगण के मसकन ग्राम सिखेडा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ०८ सितम्बर को वादी द्वारा थाना सिखेडा पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि ०२ युवको द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री का पीछा कर हाथ पकडना, धमकी देना व गाली गलौच करते हुए जाति सूचक शब्द कहने की घटना कारित की गयी है।

तहरीर के आधार पर थाना सिखेडा पुलिस द्वारा मु०अ०सं० ८६/२०२४ धारा ७४,७८,३५२,३५१(३) बीएनएस व ७/८ पोक्सो अधिनियम व ३(२)५ए/३(१)द,ध/३ब(१) एससीध्एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिखेडा पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ०२ अभियुक्तगण को २४ घण्टे के अन्दर ग्राम सिखेडा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण तौसीन पुत्र इकराम निवासी ग्राम सिखेडा थाना सिखेडा, शालिम पुत्र हाफिज इकबाल निवासी ग्राम सिखेडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रनवीर सिंह, का० हरिओम सिंह, सौरभ सैनी थाना सिखेडा शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =